तेज रफ्तार कार की ठोकर से महिला की हालत गम्भीर
ठूठीबारी- रविवार शाम 7 बजे निचलौल से ठूठीबारी आ रही तेज़ रफ़्तार आल्टो कार ने एक वृद्ध महिला को टक्कर मार दिया जिसके बाद उक्त महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी। घायल महिला को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भेज दिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार रविवार की शाम लगभग 7 बजे निचलौल से ठूठीबारी की तरफ से एक तेज़ रफ्तार आल्टो कार यूपी 53 डब्लू 5971 ने ठूठीबारी थाना क्षेत्र के नौनिया गांव के समीप एक वृद्ध महिला प्रभावती देवी पत्नी गब्बू भारती निवासिनी नौनिया को जोरदार टक्कर मारी। उक्त महिला अपने खेत से आ कर सड़क पार कर रही थी। टक्कर इतना जबरदस्त था कि उक्त महिला उछल कर कार के शीशे पर गिरते हुए कार के पीछे जा गिरी और अचेत हो गयी। महिला के सिर और पैर में गंभीर चोट आई है।
सूचना मिलते ही महिला के परिवार वालो ने ग्रामीणों की मदद से तुरंत नजदीकी अस्पताल ले गए ,जहाँ पर महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।
Comments
Post a Comment