ठूठीबारी- कोरोना संक्रमण को देखते हुए आगामी दशहरा पर्व व बारावफात के मद्देनजर आज ठूठीबारी कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता निचलौल एसडीएम रामसजीवन मौर्य ने की।

Thuthibari पीस कमेटी की बैठक के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने कस्बे के सम्मानित नागरिको और पत्रकारों के साथ बैठक कर बताया कि जनपद में बढ़ते हुए कोरोना संक्रमण को देखते हुए इस बार त्योहारो में किसी भी प्रकार के पंडाल या मेले का आयोजन नही किया जाएगा और ना ही किसी प्रकार के जुलूस या भीड़ को इकट्ठा किया जाएगा क्योकि इससे सोशल डिस्टेनसिंग का पूर्ण रूप से पालन नही हो पायेगा, इसलिए इस बार त्योहार घर पर ही मनाये।मूर्ति का आकार छोटा होना चाहिए, कोई भी मूर्ति सड़क या चौराहे पर स्थापित नही किया जाएगा किसी भी प्रकार का डीजे प्रतिबंधित रहेगा।
उक्त बैठक में पराली न जलाने के संबंध में भी कड़े निर्देश दिए गए, व पराली जलाने वाले के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की बात भी कही गयी।
बैठक में उपस्थित रहे निचलौल क्षेत्राधिकारी देवेंद्र कुमार ने भी सख्त अपील करते हुए कहा कि इस बार धार्मिक आयोजन सादगीपूर्ण रूप मनाया जाएगा, दो गज की दूरी,मास्क का प्रयोग,हैंड सैनिटाइजर का प्रयोग अनिवार्य होगा एवं सरकार द्वारा जारी सभी दिशानिर्देशो का पालन करना अनिवार्य होगा। अगर प्रशासन द्वारा दिये गए निर्देशों का पालन नही होगा तो संबंधित लोगो के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
बैठक में मुख्य रूप से उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी निचलौल,प्रभारी निरीक्षक अजित कुमार, प्रधान प्रतिनिधि राजेश सिंह ,भवन गुप्ता ,दिनेश रौनियार, प्रदीप गुप्ता,राजकुमार साहनी,राजू राजेश्वर तिवारी,राजू द्विवेदी,राजेन्द्र यादव,सनवर अली,माहरूफ,ओमप्रकाश गुप्त, जितेंद्र पांडेय ,मनोज जोशी इत्यादि लोग मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

बड़ी कार्रवाई: Maharajganj Express News की खबर का असर! ₹4000 रिश्वत ऑडियो केस में भ्रष्ट लेखपाल सस्पेंड, SDM सिद्धार्थ गुप्ता ने दिखाई जीरो टॉलरेंस

रिश्वत के रेट फिक्स! ‘कुर्राफाट’ और ' रंगभेदी नक्शा’ अब सरकारी नहीं, निजी सौदा बन गया?

फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के साथ सेक्रेड हार्ट स्कूल में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया