पुल निर्माण में अनियमितता के खिलाफ किशान नेता राजू ने ग्रामीणों केसाथ खोला मोर्चा
पुल निर्माण में अनियमितता के खिलाफ लामबंद हुए किशान नेता राजु व ग्रामीण
ठूठीबारी ,महराजगंज
निचलौल ब्लॉक अंर्तगत ग्राम सुकरहड में चंदन नदी पर पुल का निर्माण कार्य चल रहा है जिसको ग्रामीणों ने अनियमितता को लेकर केशव प्रसाद मौर्या और कार्यदायी संस्था के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगा कर विरोध प्रदर्शन किया । आपको बता दे कि भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की ढोल पीटने वाली योगी सरकार पूरी तरह भ्रष्टाचार में डूबी हुई है संस्था के मुख्य अधिकारी एवं स्वयं उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सर से पांव तक भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं आदरणीय उप मुख्यमंत्री द्वारा जो 14.40 करोड़ की चंदन नदी पर पुल की जो धनराशि स्वीकृति हुई है निर्माण कार्य मानक विहीन हो रहा है सरिया 20 एमएम के जगह 10 एमएम का सरिया,बालू,गिट्टी मोरंग मानक विहीन कार्य किया जा रहा है भाजपा सरकार की यही असली चेहरा कहती कुछ और है करते कुछ और है आज मौके पर पहुंचकर सैकड़ों ग्रामीणों महिलाओं संग चेतावनी धरना दिया गया है और योगी सरकार से मांग है विधिवत जांच कराया जाए और पुलिया निर्माण के धांधली में जो भी अधिकारी संलिप्त पाया जाता है उसके तुरंत बर्खास्त किया जाए नहीं तो दर्जनों ग्रामीणों संग हजारों लोगों के साथ सड़क पर आंदोलन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा मुख्य रूप से पूर्व प्रधान रामकृपाल, सूरज विशाल चौहान धर्मराज प्रेमलाल मोर पड़ोसी गुप्ता शिव गुप्ता आर्यन गुप्ता छोटू अंसारी यादव जी राजेंद्र यादव जी मनोज गौड़ लोरिक बैजनाथ यादव आदि सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे l
Comments
Post a Comment