खेत में हिस्से की मांग को लेकर मोबाइल टॉवर पर चढ़ा युवक, अफरा-तफरी

महराजगंज
बरगदवा के बेलहिया गांव में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अपने बड़े पिता से खेत में हिस्से की मांग को लेकर एक युवक मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। टॉवर पर चढ़कर वह कूदकर जान देने की धमकी देने लगा। मौके पर सैकड़ों की संख्या लोग जुट गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आश्वासन कर मान-मनौव्वल की। इस पर दो घंटे बाद युवक टॉवर से नीचे उतरा, जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया ।

बेलहिया गांव निवासी विष्णु मद्धेशिया के पिता की मृत्यु के बाद बड़े पिता रामनिवास से हिस्से को लेकर विवाद चल रहा है। युवक अपने खेत हिस्से को देने के लिए बीते कई माह से मांग कर रहा था। हिस्सा न मिलने पर बुधवार की सुबह युवक टॉवर पर चढ़ गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद हिस्सा दिलाने का आश्वासन देकर उसे टॉवर से नीचे उतरवाया।


इस बाबत पुरुषोत्तम राव, एसओ-बरगदवा ने बताया कि युवक को थाने लाया गया है। मामले की जांच-पड़ताल कर जरूरी कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

बड़ी कार्रवाई: Maharajganj Express News की खबर का असर! ₹4000 रिश्वत ऑडियो केस में भ्रष्ट लेखपाल सस्पेंड, SDM सिद्धार्थ गुप्ता ने दिखाई जीरो टॉलरेंस

रिश्वत के रेट फिक्स! ‘कुर्राफाट’ और ' रंगभेदी नक्शा’ अब सरकारी नहीं, निजी सौदा बन गया?

फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के साथ सेक्रेड हार्ट स्कूल में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया