घटिया सड़क निर्माण और पक्षपात को लेकर ग्रामीणों का प्रर्दशन

ठूठीबारी। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गड़ौरा से इटहिया तक चौड़ीकरण कर सड़क निर्माण में घटिया और पक्षपात कर हो रहे निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों ने गुस्सा फूट गया। जिसको लेकर ग्रामीणों ने सड़क पर ह्यूम पाइप रखकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण करवा रहे ठेकेदार के मेठ द्वारा अपने खास लोगो से धन उगाही कर नाली को टेढ़ा मेढा किया जा रहा है।
      ग्राम सभा गड़ौरा से इटहिया धाम जाने वाले 10 किमी सड़क मार्ग का कुल 20. 24 करोड़ रुपए की लागत से साढ़े पांच मीटर चौडा व सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है।सड़क के किनारे 60 सेमी चौड़ी नाली बननी है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण ने ठेकेदार की उपस्थिति नही के बराबर रहती है। ऐसे में मेठ द्वारा सड़क चौड़ीकरण में भेदभाव किया जा रहा है। जिससे नाली निर्माण टेढ़ा मेढा हो रहा है। जिससे ग्रामीणों में बेहद आक्रोश का माहौल है। इसी बात को लेकर दिन बुधवार को ग्रामीणों ने सड़क पर ह्यूम पाइप रखकर प्रदर्शन कर नाराजगी जाहिर की। इस बाबत जेई गंगाराम शुक्ला ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण में गांव के कुछ लोगो द्वारा तोड़ फोड़ को लेकर बाधा उत्पन्न किया जा रहा था। सूचना पर एसडीएम निचलौल सत्यप्रकाश मिश्रा पहुंचकर तीन दिन गुरुवार तक का मौका दिया गया है। गुरुवार तक अतिक्रमण भू स्वामी द्वारा अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो विभाग द्वारा गिराकर निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

बड़ी कार्रवाई: Maharajganj Express News की खबर का असर! ₹4000 रिश्वत ऑडियो केस में भ्रष्ट लेखपाल सस्पेंड, SDM सिद्धार्थ गुप्ता ने दिखाई जीरो टॉलरेंस

रिश्वत के रेट फिक्स! ‘कुर्राफाट’ और ' रंगभेदी नक्शा’ अब सरकारी नहीं, निजी सौदा बन गया?

फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के साथ सेक्रेड हार्ट स्कूल में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया