सड़क जाम कर प्रदर्शन करना ग्रामीणों को पड़ गया भारी तेरह लोगों पर मुकदमा दर्ज इस तानाशाही रवैया से ग्रामीणों में आक्रोश ।
13 नामजद और कुछ महिला पुरुष अज्ञात के खिलाफ ठूूूूठीबारी पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज
ठेकेदार की मनमानी,सड़क निर्माण में मानक की अनदेखी पर गडौरा इटहियांं मार्ग को जाम कर संबंधित अधिकारियों का ध्यान आकर्षित करना चाहते थे ग्रामीण
ठेकेदार के मनमानी का विरोध करना पड़ा भारी
महराजगंज। ठेकेदार के मनमानी का विरोध करना गडौरा के ग्रामीणों को भारी पड़ गया। गांव के लोग अपनी आवाज जब संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने का प्रयास किया तो पुलिस ने ग्रामीणों पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है। ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गड़ौरा बाजार से इटहियां तक सड़क चौड़ीकरण हो रहा है।ठेकेदार के मनमानी , निर्माण में घटिया सामग्री और मानक की अनदेखी तथा सड़क निर्माण करवा रहे ठेकेदार के मेट द्वारा अपने खास लोगो से धन उगाही कर सड़क नाली को बनाया जा रहा है।
जिसको लेकर गडौरा के ग्रामीण गांव में सड़क जाम कर प्रदर्शन कर संबंधित अधिकारियों का ध्यान आकर्षित कराने का प्रयास किया और कुछ समय बाद जाम समाप्त कर दिया।
जिस पर कोतवाली पुलिस के उपनिरीक्षक बालमुकुंद चौहान की तहरीर पर गडौरा के जंत्री यादव, रामाकांत चौहान,रवि चौहान,नथुनी चौहान उर्फ विजय चौहान,सुरेश रौनियार,अनुपे चौहान, लल्लन, सुग्रीव चौहान, निर्मला देवी, मंटू विंद की औरत,मोधी चौहान की औरत,इन्ने चौहान की औरत, रामसेवक बिंद की औरत और कुछ महिला व पुरुष अज्ञात पर धारा 341,186,143 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर दिया। इस संबंध में ठूठीबारी कोतवाल जेपी सिंह यादव ने बताया की सड़क जाम कर प्रदर्शन करने वाले गडौरा के ग्रामीणों के खिलाफ सामुहिक रुप से इक्ट्ठा होकर गैर कानूनी तरीके से सरकारी काम रोककर बाधा उत्पन्न करने का मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई किया जा रहा है।
गडौरा से लमुहा तक हो रहा है सड़क चौड़ीकरण
ठूूूूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा गड़ौरा बाजार से शिव मंदिर इटहिया के लमुहा तक जाने वाले लगभग 5 किमी सड़क मार्ग का कुल 20. 24 करोड़ रुपए की लागत से साढ़े पांच मीटर चौडा सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है।सड़क के किनारे 60 सेमी चौड़ी नाली बननी है। ग्रामीणों का आरोप है की ठेकेदार के मनमानी , निर्माण में घटिया सामग्री और मानक की अनदेखी तथा सड़क निर्माण करवा रहे ठेकेदार के मेट द्वारा अपने खास लोगो से धन उगाही कर सड़क नाली को बनाया जा रहा है। ऐसे में मेट द्वारा सड़क चौड़ीकरण में भेदभाव किया जा रहा है। जिससे नाली निर्माण टेढ़ा मेढा हो रहा है। जिससे ग्रामीणों में बेहद आक्रोश का माहौल है। इसी बात को लेकर बुधवार को ग्रामीणों ने सड़क पर ह्यूम पाइप रखकर प्रदर्शन कर नाराजगी जाहिर की थी। इस बाबत जेई गंगाराम शुक्ला ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण में गांव के कुछ लोगो द्वारा सड़क की जद में आने वाले तोड़ फोड़ को लेकर बाधा उत्पन्न किया जा रहा था। जिसकी सूचना संबंधित अधिकारियों को दे दिया गया है। स्वयं अतिक्रमण न हटाने वालों घरों जेसीबी मशीन लगाकर अतिक्रमण हटाया जायेगा।
Comments
Post a Comment