महराजगंज: साढ़े आठ लाख नेपाली रुपए के साथ एक नेपाली युवक गिरफ्तार

एसएसबी व कस्टम की संयुक्त टीम को मिली सफलता
ठूठीबारी। भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एसएसबी व कस्टम की संयुक्त टीम को को रुटीन चेकिंग के दौरान एक नेपाली युवक के बाइक से नेपाली आठ लाख पच्चास हजार रुपया बरामद किया है। पकड़े गए युवक की पहचान भुल्लन कुर्मी पुत्र महेंद्र कुर्मी निवासी हरपुर जिला नवल परासी नेपाल बताया गया। बरामद रूपया को ठूठीबारी कस्टम को सुपुर्द कर विधिक कार्यवाही के लिए सुपुर्द कर दिया गया। 

एसएसबी एसआई फुलेश्वर वर्मन ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली की एक नेपाली युवक रुपए लेकर ठूठीबारी के मरचहवां नौरंगा बगीचा के रास्ते से नेपाल जा रहा है। जिस पर सुरक्षा एजेंसिया अलर्ट हो कर आने जाने वालों की व्यक्तियों की चेकिंग शुरू कर दी। इसी दौरान एक व्यक्ति बाइक से आता दिखाई दिया जिसे रोककर बाइक की तलाशी लेने पर डिग्गी से नेपाली रुपया बरामद हुआ। इस दौरान एसएसबी आरक्षी रंजीत कुमार, सुभाष व कस्टम के लोग मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

बड़ी कार्रवाई: Maharajganj Express News की खबर का असर! ₹4000 रिश्वत ऑडियो केस में भ्रष्ट लेखपाल सस्पेंड, SDM सिद्धार्थ गुप्ता ने दिखाई जीरो टॉलरेंस

रिश्वत के रेट फिक्स! ‘कुर्राफाट’ और ' रंगभेदी नक्शा’ अब सरकारी नहीं, निजी सौदा बन गया?

फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के साथ सेक्रेड हार्ट स्कूल में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया