महराजगंज में पंचायत का ऐसा तुगलकी फरमान जिसको जानकर आप हो जाएंगे हैरान

पंचायत कर दलित लड़की के आबरु की लगादी बोली कीमत तीन लाख रुपयें मैं इज़्जत का दिया नीलामी

खुलेआम गांव में घूम रहा है रसुखदार आरोपी 
क्षेत्र में बना चर्चा का बिषय 

महराजगंज। ठूूूूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक युवक व एक लड़की को रंगे हाथों परिजनों ने पकड़ कर लड़के की जमकर धुनाई करते हुए 112 पुलिस को सूचना देकर सुपूर्द कर दिया। जैसे ही मामला ठूूूूठीबारी कोतवाली पहुंचा तो थाने में लड़की के आबरु की कीमत तीन लाख रुपयें में लगा। मामले को पुलिस रफा-दफा कर दिया। ठूूूूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 19 जुलाई की रात एक लड़का अपने ही गांव के एक लड़की के घर में घुस गया और रंगरेलियां मनाने लगा जैसे ही इसकी भनक घर के लोगों को हुआ तो रंगेहाथ पकड़ घर वालों ने शोर मचाना शुरू कर दिया उसी दौरान जुटे ग्रामीणों ने आरोपी लड़के की जमकर धुनाई कर दिया वहीं सूचना पर पहुंची 112 पुलिस को लड़की के परिजनों ने आरोपी युवक को सुपूर्द कर दिया। वहीं जब दोनों पक्षों के लोग थाने पहुंचे तो कार्यवाही के बजाय पुलिस बिचौलियों के माध्यम से सुबह से शाम तक लड़की के आबरु की कीमत तीन लाख रुपयें लगा।आरोपी लड़के को घर दूर दो महीने तक रहने का फरमान सुनाकर सूत्रों की मानें तो तीन लाख रुपयें में ढाई लाख रुपयें पीड़िता को बिचौलिए दिलवा दिए और पचास हजार रुपए पुलिस को देकर मान मनौव्वल कर दिया गया।  वहीं अब भी आरोपी पैसे का धवस दिखा गांव में खुलेआम घूम रहा है जो क्षेत्र में चर्चा का बिषय- बना हुआ है।
इस संबंध में ठूठीबारी कोतवाल जेपी सिंह यादव ने बताया की दोनों पक्ष बिना किसी जोर दबाव के सुलहनामा कर घर चले गये पैसे का लेन-देन का आरोप निराधार है।

Comments

Popular posts from this blog

बड़ी कार्रवाई: Maharajganj Express News की खबर का असर! ₹4000 रिश्वत ऑडियो केस में भ्रष्ट लेखपाल सस्पेंड, SDM सिद्धार्थ गुप्ता ने दिखाई जीरो टॉलरेंस

रिश्वत के रेट फिक्स! ‘कुर्राफाट’ और ' रंगभेदी नक्शा’ अब सरकारी नहीं, निजी सौदा बन गया?

फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के साथ सेक्रेड हार्ट स्कूल में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया