महराजगंज : निचलौल ब्लाक के सार्वजनिक भवनों पर चला सफाई अभियान
महराजगंज। स्वच्छ भारत मिशन के तहत शनिवार को निचलौल ब्लॉक के सभी गांवों में स्थित सार्वजनिक भवनों पर सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान भवनों में स्थित शौचालयों को भी साफ-सुथरा बनाया गया। इसके लिए सहायक खंड विकास अधिकारी ने सफाई कर्मचारियों को सख्त फरमान जारी किया था।
सहायक खंड विकास अधिकारी विनय पांडेय ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार ने देश भर में स्वच्छ भारत मिशन अभियान चला रखा है। यह अभियान शहर के साथ ग्रामीण इलाकों में भी चलाया जा रहा है। इसके तहत सार्वजनिक भवनों की साफ-सफाई का बीड़ा उठाया गया है। इसके जरिए अभियान चलाकर ब्लॉक क्षेत्र के खोन्हौली,सिधावे,रायपुर,कनमिसवा, मिश्रवलिया, बैठवलिया,अरदौना सहित पूरे गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय,पंचायत भवन की परिसर और शौचालयों की साफ सफाई की गई।
Comments
Post a Comment