महराजगंज: कागज में लाखों की रकम से पूर्ण हो गई चकबंद के कार्य
सड़क से सटे दोनो तरफ खेतों में लहलहा रही फसल,चकबंद कार्य में धांधली का पोल खोल रही उगी घास
महराजगंज। निचलौल ब्लॉक के बूढ़ाडीह गांव में विभाग के जिम्मेदारों ने चकबंद निर्माण कार्य को कागजों में पूरा कराकर लाखों की रकम हजम कर लिए है। जिसे लेकर गांव के लोगों में जिम्मेदारों के कार्यों की प्रति कई तरह की चर्चाएं हो रही है। वही इस मामले ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर जांच कर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
शनिवार को खेत से कृषि कार्य कर चकबंद से होकर गुजर नंदलाल,सुबास,चंद्रावती,कमलेश आदि ने कहा कि जिम्मेदारों ने गांव के दक्षिण पूर्व की ओर सुबास यादव के खेत से पुलिया तक मनरेगा योजना के तहत 1 लाख 18 हजार रूपये खर्च कर कागजों में चकबंद का कार्य करा दिया है।
क्योंकि कार्यस्थल पर लगे बोर्ड में जिम्मेदारों ने दर्शाया है कि चकबंद निर्माण का कार्य 12 जुलाई से शुरू किया गया। जो 25 जुलाई को समाप्त हो गया। हालांकि चकबंद के दोनो तरफ धान और गन्ने की फसल लहलहा रही है। इतना ही नही सड़क पर उड़ी बड़ी बड़ी घासे जिम्मेदारों की धांधली का पोल खोल रही है। इन लोगों ने जिम्मेदारों के खिलाफ नाराजगी जताते हुए कहा की मुख्यमंत्री से शिकायत कर जांच की मांग की गई है।
इस संबंध में खंड विकास अधिकारी शमा सिंह ने कहा कि मामले की जानकारी मिली है। जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Comments
Post a Comment