महराजगंज: पुलिस पर पैसा छीनने व मारपीट करने का युवक ने लगाया आरोप , एसपी से लगाई न्याय की गुहार
महराजगंज। बरगदवां पुलिस पर पैसा छीनने और मारपीट करने का आरोप लगा है। थाना क्षेत्र के ग्राम भगतपुरवा के रहने वाले इंद्रजीत वरुण ने थानाध्यक्ष व सिपाहियों पर जेब में रखे धन को छीनने व पिटाई करने की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की। साथ ही उनके विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।
पीड़ित इंद्रजीत ने कहा कि वह 31 जुलाई हो सीहाभार गए थे। शाम पांच बजे लौट रहे थे कि उसी दौरान बरगदवां थानाध्यक्ष ने पुलिसकर्मियों से कहकर उनकी बाइक की चाबी ले ली। बिना कोई कारण बताए भद्दी-भद्दी गाली देते हुए कार में बिठा लिए एवं जेब में रखे 80760 रुपये छीन लिए। मोटरसाइकिल को छोड़ने के लिए 25 हजार रुपये की मांग करने लगे। पैसा न देने पर थाने में बंद कर पट्टे से उन्हें मारापीटा गया। साथ ही जुआ खेलने के आरोप में फर्जी केस दर्ज कर दिया गया। पुलिस के इस कृत्य से उन्हें गहरी क्षति हुई है।
ऐसे में बेहतर कानून व्यवस्था की परिकल्पना को साकार करते हुए मामले का संज्ञान लिया जाए एवं दोषियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाए। ज्ञापन देने के दौरान हरी, तारकेश्वर, पवन, रामबचन व जितेंद्र चौहान मौजूद रहे। एसपी ने समस्या सुनने के बाद जांच का निर्देश दिया।
Comments
Post a Comment