नशीली दवा खिलाकर बनाया अश्लील वीडियो धर्म परिवर्तन कर शादी करने का बनाने लगा दबाव, युवती ने लगाई न्याय की गुहार।
नशीली दवा खिलाकर बनाया अश्लील वीडियो,अब धर्म बदलने की धमकी
पीड़ित युवती अपने भाई और मां के साथ थाने पहुंच पुलिस से शिकायत कर न्याय की लगाई गुहार
मामला दो समुदाय के होने के नाते गांव में तनाव का माहौल
महराजगंज निचलौल थाना क्षेत्र के एक गांव में एक मनबढ़ युवक गांव की रहने वाली एक युवती को पहले नशीली दवा खिलाकर शारीरिक संबंध बनाया। उसी दौरान युवक ने चोरी से अश्लील वीडियो भी बना ली। फिर युवती पर धर्म बदलने के लिए दबाव बनाने लगा। विरोध करने पर मनबढ़ युवक पीड़ित युवती का कुछ फोटो सोशल मिडिया पर अपलोड कर जान से मारने की धमकी देने लगा। जिस मामले में पीड़ित युवती मंगलवार को भाई और मां के साथ थाने पहुंच पुलिस से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।
पीड़ित युवती ने पुलिस से बताया है कि करीब पांच वर्ष पहले गांव का रहने वाला एक दूसरे समुदाय का युवक उन्हे झांसे में लेकर करीब आ पहुंचा। उसी दौरान उसकी अचानक तबीयत खराब हो गई। जिस दौरान युवक से दवा लाने की बात कही। युवक अवसर का फायदा उठाते हुए उन्हे नशीली दवा लाकर खिला दी। दवा खाने के कुछ देर बाद वह अचेत हो गई। अचेत अवस्था में युवक ने उनके साथ शारीरिक संबंध बनाते हुए अश्लील वीडियो बना ली। अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए युवक ने पांच वर्षो तक शारीरिक संबंध बनाता रहा। फिर युवक धर्म बदलने की धमकी देने लगा। जिसका विरोध करने पर युवक कुछ फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। उसके बाद पीड़ित युवती और उसके भाई को जान से मारने की धमकी देने लगा। जिसके चलते पीड़ित युवती और उसके परिजन काफी सहमे तथा डरे हुए है।
इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह ने कहा की मामले की जानकारी मिली है। आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया चल रही है।
युवक के धमकी से 5 महीने तक चुप्पी नहीं तोड़ सकी युवती
निचलौल। थाना क्षेत्र के एक गांव में एक मनबढ़ युवक की दबंगई इस कदर है। कि मनबढ़ युवक की धमकी और दबंगई से सहमी पीड़ित युवती और उसके परिजन 5 महीनों तक चुप्पी नहीं तोड़ सके। इतना ही नहीं युवक की धमकी से परेशान युवती तीन चार दिनों से खाना पीना भी छोड़ दी थी। फिलहाल मंगलवार को किसी तरह हिम्मत जुटा युवती भाई और मां के साथ थाने पहुंची। जहां पर युवती और उसकी मां पुलिस को पीड़ि सुनाते हुए बिलख पड़ी। पीड़ित युवती की पीड़ा सुन पुलिस भी सन्न हो गई। फिर पुलिस युवती और उसके परिजनों को न्याय देने की आश्वासन देते हुए किसी तरह शांत कराई। उसके बाद पुलिस आरोपी युवक को पकड़ने में जुट गई।
पीड़ित युवती के भाई ने कहा की मनबढ़ युवक की धमकी से तंग आकर बहन ने पिछले करीब 5 महीने पहले आप बीती बताई।जिसके बाद युवक को कई बार समझाने की कोशिश की गई। लेकिन युवक समझने के बजाय बार बार जान से मारने की धमकी देता रहा। युवक के डर से घर से निकला मुश्किल हो गया था। इस बीच बहन कई रोज से खाना पीना भी छोड़ दिया था। जिसे देखते हुए किसी तरह हिम्मत जुटा थाने पहुंचे। इतना ही नहीं युवक गांव से थाने तक पीछा करते हुए भी आया। थाने में जाते देख युवक अचानक कही छुप गया।
युवक के धमकी से पति का हो चुका है मौत
युवती के मां ने कहा कि मामले की जानकारी होने के बाद पति ने पहले इज्जत छुपाने की कोशिश करते हुए युवक को समझाने का प्रयास किया। लेकिन युवक उन्हे बार बार धमकी देता रहा। जिसे लेकर वह काफी परेशान रहते थे। मार्च महीने में पति युवक के धमकी और बेटी की इज्जत बचाने की चिंता से उभर नहीं सके। फिर अचानक उनकी तबियत बिगड़ी जिससे पति की मौत हो गई।
Comments
Post a Comment