Maharajganj: प्राथमिक विद्यालय में बच्चो के बेंच पर सोते मिले गुरुजी

Maharajganj  एक तरफ योगी सरकार प्राथमिक विद्यालयों को हाईटेक बनाने और शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के तरह तरह प्रयास कर रहीं है लेकिन शासन की सख्ती के बावजूद प्राथमिक शिक्षकों की कार्यप्रणाली में सुधार नहीं हो रहा है।
निचलौल ब्लाक के ग्रामसभा पिपरा में स्थित प्राथमिक विद्यालय में शिक्षण कार्य के दौरान विद्यालय में कार्यरत शिक्षामित्र अध्यापक राजदेव क्लास में बच्चो के बेंच पर ही खरार्ट भरते हुए नजर आए और स्कूल के बच्चे बाहर खेल रहे थे । मास्टर साहब को ना तो बच्चो के पढ़ाई की चिंता थी ना ही किसी अधिकारी के औचक
निरीक्षण की । विद्यालय के प्रधानाध्यापक विभागीय कार्यवश बीआरसी निचलौल गए हुए थे ऐसे में मास्टर साहब चैन की नींद सो रहे थे। नाम नही छापने की शर्त पर कुछ ग्रामीणों ने उक्त शिक्षामित्र पर समय से स्कूल नहीं आने, आए दिन स्कूल से अनुपस्थित रहते है। इस बाबत खंड शिक्षा अधिकारी आनंद मिश्रा ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है, मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

बड़ी कार्रवाई: Maharajganj Express News की खबर का असर! ₹4000 रिश्वत ऑडियो केस में भ्रष्ट लेखपाल सस्पेंड, SDM सिद्धार्थ गुप्ता ने दिखाई जीरो टॉलरेंस

रिश्वत के रेट फिक्स! ‘कुर्राफाट’ और ' रंगभेदी नक्शा’ अब सरकारी नहीं, निजी सौदा बन गया?

फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के साथ सेक्रेड हार्ट स्कूल में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया