मां शक्ति एचपी गैस ग्रामीण वितरक ठूठीबारी के द्वारा डिलीवरी के नाम पर अतिरिक्त चार्ज के खिलाफ ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन
गैस डिलीवरी के नाम पर अवैध असुली को लेकर मां शक्ति एचपी गैस ग्रामीण वितरक के डिलीवरी वाहन के सामने ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन
मां शक्ति एचपी गैस ठूठीबारी के द्वारा ग्रामीणों से गैस डिलीवरी के नाम पर किया जा रहा है 50 रु प्रति गैस सिलेंडर का चार्ज ।
₹50 का चार्ज नहीं देने पर मां शक्ति एसपी गैस ग्रामीण वितरक के डिलेवरी मैन द्वारा ग्रामीणों को डिलीवरी बंद करने का दिया जा रहा है धमकी ।
महाराजगंज आनंद कुमार गुप्ता की रिपोर्ट
निचलौल: सरकार के नीतियों का नाम खराब करने में लगा है कुछ डिलीवरी मैन वह गैस एजेंसी जहां परदर्शिता और निष्पक्षता के साथ काम कर रही है और वही ऑनलाइन ट्रांजैक्शन को बढ़ावा दे रही है लेकिन ठीक उसके उलट महाराजगंज जनपद के ठूठीबारी में मां शक्ति एचपी गैस ग्रामीण वितरक के द्वारा सरकार के नीतियों का धज्जीया उड़ाया जा रहा है और लोगों के बीच सरकार की छवि को धूमिल किया जा रहा है और ग्रामीणों से अवैध असुली किया जा रहा है जिसका ग्रामीणों ने अतिरिक्त चार्ज लेने का विरोध करते हुए डिलीवरी वाहन को रोककर वह एचपी गैस ग्रामीण वितरक के खिलाफ ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया आपको बता दे कि पूरा मामला निचलौल ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम सभा निपानिया का है जहां पर आज सुबह 10:00 बजे एचपी गैस ग्रामीण वितरक का डिलीवरी वाहन जाता है और 982 रुपए के जगह ग्रामीणों से गैस डिलीवरी के नाम पर 1030 रुपए का चार्ज किया जा रहा है
जबकी सरकार के द्वारा बिलिंग रासी में ही डिलेवरी चार्ज सामिल होता है उसके बावजूद भी ग्रामीण इसके बारे में पूछते हैं तो डिलीवरी वाहन चालक और डिलीवरी मैन के द्वारा ग्रामीणों को अभद्रता से पेश आना और ग्रामीणों को डराना धमकाना जिसको लेना है ले नहीं तो हम गैस वापस लेकर चले जाएंगे इसके बाद यह सब बातें सुनकर ग्रामीण आक्रोशित हो गये और ग्रामीणों ने गाड़ी को रोक कर विरोध प्रदर्शन करना चालू कर दिया आपको बता दे की सरकारी चार्ज गैस सिलेंडर का रेट 982 रुपए प्रति गैस सिलेंडर है जिसको मां शक्ति एचपी गैस डिलीवरी वाहन के डिलीवरी मैन के द्वारा किसी से 1030 रु तो किसी से 1040 रु तो किसी से 1020रु का अवैध चार्ज किया जा रहा है और वही आनंद कुमार गुप्ता बताते हैं कि ऑनलाइन ट्रांजैक्शन को भी अस्वीकार करते हुए बदतमीजी भी डिलीवरी मैन द्वारा किया गया है । जिसका लिखित शिकायत आनंद कुमार गुप्ता के द्वारा महाराजगंज के तेजतर्रार डीएम सत्येंद्र कुमार झा को दिया जाएगा और मां शक्ति एचपी गैस ग्रामीण वितरण का लाइसेंस निरस्त करने का को लेकर पूरे ग्रामीणों द्वारा मांग लिखा गया ।
और जांच कर लाइसेंस निरस्त करने का आईजीआरएस मध्यम से मांग किया गया । मामला बिगड़ता देख गैस एजेंसी के मालिक ने आनंद फाइनल में डिलीवरी मैन को फोन करके 30 लोगों का अतिरिक्त डिलीवरी चार्ज की राशि वापस कराया लेकिन सवाल उठाना तो लाजमी है की
ऐसे भ्रष्ट गैस एजेंसी के ऊपर कार्यवाही तो बनती है क्योंकि जो सरकार अपनी छवियों को और नीतियों को लोगों तक पहुंचाने के बजाय बदनाम करने में लगी हुई है जिसका खामियाजा 2024 में देखने को मिल सकता है ।
इस दौरान विरोध कर रहे लोग तैयब, दीनानाथ,फरियाद, राजेंद्र,आध्य, पवन, इंद्रजीत,राजू, लछुमन, छेदी,मुर्तुजा, झब्बर, ममता, रेनू, धर्मेंद्र, करमिल्लाह, पडोही,आदि सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहें।
Comments
Post a Comment