ठूठीबारी में संयुक्त टीम की छापेमारी में भारी मात्रा में नशीली दवा 6 लाख रुपए कैश बरामद
ठूठीबारी। ठूठीबारी कस्बे के अग्रहरी इंटर प्राइजेज दुकान में संयुक्त छापेमारी में भारी मात्रा में नशीली दवा 6 लाख रुपए कैश बरामद हुआ है। निचलौल तहसीलदार राजेश श्रीवास्तव की अगुवाई में एसएसबी इंटेलिजेंस टीम की सूचना पर ठूठीबारी कस्बे के बीचों बीच अग्रहरी इंटर प्राइजेज के नाम की हार्ड वेयर की दुकान पर प्रभारी कोतवाल, नीरज राय, एसएसबी के बीओपी इंचार्ज, आबकारी इंस्पेक्टर वैभव कुमार यादव व ड्रग्स इंस्पेक्टर शिव कुमार नायक की संयुक्त टीम द्वारा छापेमारी की गई। इस दौरान मकान के दूसरी मंजिल से बड़ी मात्रा में नशीली दवा के साथ नगद छः लाख रुपए सहित कारोबारी अशीष अग्रहरी पुत्र बैजनाथ अग्रहरी व एक नेपाली महिला पैडलर को गिरफ्तार किया गया। कस्बे में दिन दहाड़े हुई इस छापेमारी से कारोबारियों में हड़कंप मच गया।
अग्रहरी इंटर प्राइजेज हार्ड वेयर की दुकान में संयुक्त टीम की छापेमारी में बड़ी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद की गई। जिसमे स्पास्मो प्रक्सिवान 9056 कैप्सूल, फेनार्गन, ऑनरेक्स सिरप 120 शीशी, डाईजीपाम 297 एम्पुल, प्रो मेथाजिन 300 एम्पुल, ब्रूफिन इंजेक्शन 300 एम्पुल बरामद हुआ। बरामद सामान को एनडीपीएस एक्ट में चालान कर दिया गया। वहीं पकड़ी गई महिला की पहचान कनीज पत्नी रियाजुल निवासी कोहरगड्डी थाना परसा मलिक न्मबतया गया।
Comments
Post a Comment