दलित बस्ती के सड़कों पर गंदे पानी का हुआ जलभराव तो तहसील पर पहुंच ग्रामीणों ने किया जिम्मेदार के खिलाफ प्रदर्शन
महराजगंज : जिले के निचलौल क्षेत्र अंतर्गत कोहड़वल गांव में कुछ लोग सार्वजनिक पोखरी को भरकर अवैध तरीके से कब्जा कर लिया है। जिसके चलते दलित बस्ती के सड़कों पर नालियों का गंदा पानी का जलभराव हो गया है। जिसके चलते ग्रामीणों को तमाम दुश्वारियां हो रही है। फिर भी जिम्मेदार उनकी समस्याओं को सुनने के लिए तैयार नहीं है। आक्रोशित ग्रामीण मंगलवार को तहसील पर पहुंच जिम्मेदारों के खिलाफ प्रदर्शन कर आंदोलन करने की चेतावनी दी है। तहसील पर प्रदर्शन कर रहे कोहड़वल गांव निवासी उर्मिला, गीता, रूना, शकुंतला, इंद्रावती, सुग्रीव आदि ने एसडीएम को सौप ज्ञापन में बताया है कि गांव स्थित पोखरी संख्या 385 पर को कुछ लोग अवैध तरीके से मिट्टी से भरकर अवैध कब्जा कर लिया है। जिसके चलते जल निकासी की समस्या बढ़ गई है। हालांकि मौके पर हल्का लेखपाल की ओर से निर्माण कार्य को रोकवा दिया गया है। फिर भी अतिक्रमकारी जबरन अवैध तरीके से निर्माण कर कब्जा कर रहे है। इन लोगों का आरोप है कि ग्राम प्रधान की ओर से अतिक्रमणकारियों का सहयोग किया जा रहा है। ऐसे में वह लोग काफी परेशान और बेबस है। इस संबंध में तहसीलदार राजेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं को समाधान के लिए जिम्मेदारों को निर्देशित किया गया है।
Comments
Post a Comment