आपसी सौहार्द के साथ मनाए त्यौहार - नीरज राय थाना प्रभारी ठूठीबारी

महराजगंज 
सोमवार की शाम करीब पांच बजे स्थानीय कोतवाली परिसर में थाना प्रभारी  नीरज राय की अध्यक्षता में पीस कमेटी की मीटिंग सम्पन्न हुई जिसमें कोतवाली क्षेत्र के सभी वर्गों के लोगों ने हिस्सा लिया । 
नीरज राय  पीस कमेटी की मीटिंग में  आए  संभ्रांत लोगों से त्योहार को आपसी सौहार्द व भाईचारे के साथ मिलजुल कर मनाने की अपील की । साथ ही त्योहार में खलल डालने वालों  पर अनुशासनात्मक कार्यवाही करने की बात कही ।जंहा हमारी  आवश्यकता होगी हम वहाँ  मौजूद रहेंगे। साथ ही सभी को कानून के दायरे में रहते हुए पर्व मनाने की बात कही।  सभी को आगाह/चेतावनी देते हुए कहाँ कि शासन/प्रशासन की मंशा के विपरित कोई भी ऐसा आयोजन/कार्यक्रम ना करे जिससे कि कानून व्यवस्था प्रभावित हो अगर किसी के द्वारा ऐसा किया जाता है तो कानून अपना काम बखूबी से निभाएगी।
 इस दौरान  एस आई ब्रम्ह कुमार,   राम आशीष आर एन सिंह, ग्राम प्रधान  राम शरन गुप्ता, सनवर अली, यूनुस खान , बैजनाथ  यादव , श्रवण कुमार,   व्यापार मंडल अध्यक्ष भवन गुप्ता,  समाज सेवी  अभय शंकर सिंह, गौतम चौधरी, भीम सहानी, मारूफ अली, दिनेश रौनियार, आनंद गुप्ता  सहित तमाम  लोग मौजूद रहें ।

Comments

Popular posts from this blog

बड़ी कार्रवाई: Maharajganj Express News की खबर का असर! ₹4000 रिश्वत ऑडियो केस में भ्रष्ट लेखपाल सस्पेंड, SDM सिद्धार्थ गुप्ता ने दिखाई जीरो टॉलरेंस

रिश्वत के रेट फिक्स! ‘कुर्राफाट’ और ' रंगभेदी नक्शा’ अब सरकारी नहीं, निजी सौदा बन गया?

फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के साथ सेक्रेड हार्ट स्कूल में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया