अगर आप ग्राहक सेवा केंद्र से पैसे निकाल रहे हैं तो हो जाइए सावधान आपका खाता हो सकता है खाली ग्राहक सेवा केंद्र के आड़ में बैठे हैं डाकू

ग्राहक सेवा केंद्र बना लूट का लूट का अड्डा

महिला ने बैंक व थाने में शिकायती पत्र देकर संचालक के खिलाफ कार्रवाई करने की लगाई गुहार 
महराजगंज

अगर आप ग्राहक सेवा केंद्र से पैसे निकाल रहे हैं तो हो जाइए सावधान आपका खाता हो सकता है खाली ग्राहक सेवा केंद्र के आड़ में बैठे हैं डाकू
आए दिन आप सुनते होंगे ग्राहक सेवा केंद्र संचालक के द्वारा लोगों के खाते से पैसे को फिंगर लगाकर अपने खाता में ट्रांसफर कर लेते हैं और इस तरह की खबर आपको सुनने और देखने को आए दिन मिलती रहती लेकिन बैंक और शासन प्रशासन कहीं न कहीं उनके ऊपर कोई ठोस कार्रवाई और नियमावली नहीं बन पा रही है जिसके कारण यह लोग आए दिन गरीबों के खाते से पैसे को साफ कर देते हैं ऐसा ही मामला ठूठीबारी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा गड़ौरा में भारतीय स्टेट बैंक ग्राहक सेवा केंद्र में हुआ है जो एक महिला के खाते से₹500 की निकासी तो वही एक महिला के खाते से अन्य ग्राहक केंद्र में फर्जी तरीकेसे ₹30000 की निकासी कर लिया गया जहां पर महिलाओं ने बताया कि राशि जांच करने पहुंची थी और राशि जांच करने के दौरान विड्रोल कर लिया गया ।आपको बता दे कि ग्राहक सेवा केंद्र पर आधार कार्ड के द्वारा फिंगर लगाकर जांच और जमा निकासी किया जाता है लेकिन वही जांच के दौरान फिंगर लगाकर अनपढ़ गवार गरीब लोगों के खाते को खाली कर दिया जाता है एसे में इन ग्राहक सेवा केंद्र संचालको को मानो की बैंक ने लूट करने का लाइसेंस दे रखा है। 
 जिसको लेकर महिला सरिता पत्नी जोगिंद्र ग्राम निपानिया थाना ठूठीबारी निवासीनी ने भारतीय स्टेट बैंक ठूठीबारी व थाना में शिकायती पत्र देकर ग्राहक सेवा संचालक के ऊपर कारवाई करने की मांग की है ।
मामला बिगड़ता देख ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक ने आनन फानन में महिला का पैसा जबरन वापस कराकर वीडियो बनाकर धमकी देने लगा कि आगे की कोई कार्रवाई मत करना नहीं तो तुम्हें जान से मार देंगे ।
इसके बाद से महिला ने पैसा और शिकायती पत्र लेकर ठूठीबारी थाना पर जा पहुंची और थाना प्रभारी नीरज राय से शिकयती पत्र देकर संचलक के खिलाफ़ निवेदन कर कार्रवाई की मांग की है। 
वही इस मामले में नीरज राय ने बताया कि ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक को सूचना दिया गया है थाने पर आने के आगे की कार्रवाई की जा रही है।

क्या कहा ब्रांच मैनेजर
भारतीय स्टेट बैंक ठूठीबारी के ब्रांच मैनेजर जांच कर ग्राहक सेवा केंद्र आईडी को लॉक किया जाएगा

संवाददाता आनंद कुमार गुप्ता

Comments

Popular posts from this blog

बड़ी कार्रवाई: Maharajganj Express News की खबर का असर! ₹4000 रिश्वत ऑडियो केस में भ्रष्ट लेखपाल सस्पेंड, SDM सिद्धार्थ गुप्ता ने दिखाई जीरो टॉलरेंस

रिश्वत के रेट फिक्स! ‘कुर्राफाट’ और ' रंगभेदी नक्शा’ अब सरकारी नहीं, निजी सौदा बन गया?

फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के साथ सेक्रेड हार्ट स्कूल में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया