76वें गणतंत्र दिवस पर उत्कृष्ट काउंसलरों का सम्मान

महराजगंज: 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन परिसर महराजगंज में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक महराजगंज के नेतृत्व में संचालित परिवार परामर्श केंद्र के काउंसलरों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।

माननीय केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री श्री पंकज चौधरी, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने काउंसलर वारंट ऑफिसर राम प्रकाश गुप्त (से.नि.) भारतीय वायु सेना, श्रीमती सज़ा देवी, श्रीमती प्रियंका सिंह और श्री पशुपति नाथ तिवारी को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनकी कुशल काउंसलिंग सेवाओं की सराहना की।

परिवार परामर्श केंद्र द्वारा समाज में परिवारिक विवादों के निपटारे और शांति स्थापित करने के लिए किए गए प्रयासों को इस अवसर पर विशेष रूप से सराहा गया। यह सम्मान उनके समर्पण और सेवाभाव का प्रतीक है।


Comments

Popular posts from this blog

बड़ी कार्रवाई: Maharajganj Express News की खबर का असर! ₹4000 रिश्वत ऑडियो केस में भ्रष्ट लेखपाल सस्पेंड, SDM सिद्धार्थ गुप्ता ने दिखाई जीरो टॉलरेंस

रिश्वत के रेट फिक्स! ‘कुर्राफाट’ और ' रंगभेदी नक्शा’ अब सरकारी नहीं, निजी सौदा बन गया?

फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के साथ सेक्रेड हार्ट स्कूल में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया