प्रद्युम्न गुप्त ने भारतीय थल सेना (आर्मी) में टेक्निकल ऑफिसर के रूप में चयनित होकर महराजगंज को किया गौरवान्वित

प्रद्युम्न गुप्त ने भारतीय थल सेना (आर्मी) में टेक्निकल ऑफिसर के रूप में चयनित होकर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। एक वर्ष की कठिन सैन्य प्रशिक्षण के उपरांत, वे भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के रूप में कमीशन प्राप्त करेंगे।

उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा केंद्रीय विद्यालय से प्राप्त की और कक्षा 10वीं व 12वीं की पढ़ाई केंद्रीय विद्यालय, पठानकोट से पूर्ण की। इसके पश्चात, उन्होंने एनआईटी जालंधर से कंप्यूटर साइंस में बी.टेक किया। बी.टेक के उपरांत, वे एक अमेरिकी मल्टीनेशनल कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में तीन वर्षों तक कार्यरत रहे।

प्रद्युम्न के पिता ने भारतीय वायु सेना में 32 वर्षों तक सेवा प्रदान की और वारंट ऑफिसर के पद से सेवानिवृत्त हुए। सेवानिवृत्ति के बाद, वे समाज सेवा के उद्देश्य से महाराजगंज एसपी कार्यालय में परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलर के रूप में कार्य कर रहे हैं।

उनकी माता ने एक समर्पित गृहिणी के रूप में पूरे परिवार को सशक्त आधार और प्रेरणा दी। उन्होंने अपने बच्चों के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका निभाई और परिवार को एकजुट रखते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव रखी।

प्रद्युम्न की दो बहनें हैं, और उनके दोनों बहनोई भारतीय वायु सेना में सेवारत हैं। उनका परिवार सैन्य परंपरा और देश सेवा की गौरवशाली विरासत को आगे बढ़ा रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

बड़ी कार्रवाई: Maharajganj Express News की खबर का असर! ₹4000 रिश्वत ऑडियो केस में भ्रष्ट लेखपाल सस्पेंड, SDM सिद्धार्थ गुप्ता ने दिखाई जीरो टॉलरेंस

रिश्वत के रेट फिक्स! ‘कुर्राफाट’ और ' रंगभेदी नक्शा’ अब सरकारी नहीं, निजी सौदा बन गया?

फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के साथ सेक्रेड हार्ट स्कूल में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया