अपर निदेशक अभियोजन राजेश कुमार शर्मा हुए सेवानिवृत्त

गोरखपुर। गोरखपुर परिक्षेत्र के अपर निदेशक अभियोजन राजेश कुमार शर्मा अपने 34 वर्षों की प्रशासनिक एवं अभियोजन सेवा पूरी कर सेवानिवृत्त हो गए।

 इस अवसर पर गोरखपुर, कुशीनगर, महराजगंज और देवरिया के अभियोजन विभाग के अधिकारियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

राजेश शर्मा ने 1 अगस्त 2023 को गोरखपुर परिक्षेत्र की कमान संभाली थी और अपने कार्यकाल में सरकार की "जीरो टॉलरेंस" नीति के तहत अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की।

 इससे पहले, उन्होंने प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भी कुशलतापूर्वक अपनी जिम्मेदारी निभाई थी, जिसके बाद उनकी कार्यशैली को देखते हुए उन्हें मुख्यमंत्री के क्षेत्र गोरखपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

श्री शर्मा ने विभिन्न जनपदों में सेवाएं दी हैं और सीबीसीआईडी में अपर निदेशक विधि के पद पर भी कार्य कर चुके हैं। उनके योगदान को अभियोजन विभाग के अधिकारियों ने सराहा और उनके अनुभवों को विभाग के लिए प्रेरणादायक बताया।

Comments

Popular posts from this blog

बड़ी कार्रवाई: Maharajganj Express News की खबर का असर! ₹4000 रिश्वत ऑडियो केस में भ्रष्ट लेखपाल सस्पेंड, SDM सिद्धार्थ गुप्ता ने दिखाई जीरो टॉलरेंस

रिश्वत के रेट फिक्स! ‘कुर्राफाट’ और ' रंगभेदी नक्शा’ अब सरकारी नहीं, निजी सौदा बन गया?

फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के साथ सेक्रेड हार्ट स्कूल में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया