प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से मिला आर्थिक सहारा, ब्रांच मैनेजर ने परिवार को 2 लाख रु का दिया चेक ।
परिवार को मिला प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा का सहारा
ग्राम सभा बेलवा जनपद महाराजगंज निवासी हदीसुन निशा की असमय मृत्यु के उपरांत उनके परिवार को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना का लाभ मिला। हदीसुन निशा ने उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक, गड़ौरा के ग्राहक सेवा केंद्र के माध्यम से मात्र 436 रुपए वार्षिक प्रीमियम पर दो लाख रुपए का जीवन बीमा कराया था। बीमा योजना के तहत उनके पति कमरे आलम को दो लाख रुपए की बीमा राशि का चेक प्रदान किया गया।
यह चेक उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक गड़ौरा शाखा के प्रबंधक ऋषि कुमार लोहिया एवं ग्राहक सेवा केंद्र संचालक पंकज गुप्ता द्वारा प्रदान किया गया। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से जरूरतमंद परिवारों को मुश्किल समय में आर्थिक सहायता मिल रही है। यह योजना आम नागरिकों को सुरक्षित भविष्य की दिशा में सशक्त बना रही है।
सरकार की यह पहल ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए संबल बन रही है।
Comments
Post a Comment