विदेश भेजने के नाम पर युवक से की गई 70 हजार रुपये की ठगी, पुलिस ने पीड़ित को ही एप्लिकेशन वापस दे फटकार कर भगाया ।
जन सुनवाई में जिस एप्लिकेशन पर जांच कर आख्या प्रस्तुत करने का दिया था आदेश
राजकुमार ने जब इस मामले की शिकायत कोतवाली में की, तो जांच कर रहे पुलिसकर्मी ने उसे फटकार कर भगा दिया और समाधान दिवस में दिया हुआ एप्लिकेशन और रसीद फेक को राजकुमार के ऊपर फेक कर भगा दिया राजकुमार का आरोप है कि पुलिस ने उसे कहा कि "जहां जाना है जाओ, कुछ नहीं होगा।"
वही एप्लिकेशन पीड़ित के मुंह पर फेक खदेड़ा आरोप ।
ठूठीबारी (महराजगंज)। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम निपनिया बड़ा टोला निवासी राजकुमार ने ठूठीबारी कोतवाली में समाधान दिवस में शिकायत दर्ज कराई है कि ग्राम कटखोर निवासी रशीद पुत्र कादिर ने उसे विदेश भेजने के नाम पर 70,000 रुपये की ठगी की है।
थाने में दिया तहरीर पीड़ित को किया वापस
राजकुमार ने बताया कि एक साल पहले रशीद ने विदेश भेजने का झांसा देकर उससे नकद रकम ली और विदेश भी नहीं भेजा और पासपोर्ट भी रख लिया है और लगभग एक साल से टालमटोल के बाद, 19 जनवरी 2025 को कुछ गवाहों की मौजूदगी में रशीद ने लिखित रूप से यह स्वीकार किया कि वह 30 अप्रैल 2025 तक सारा पैसा लौटा देगा। लेकिन अब तक केवल 18,000 रुपये ही लौटाए गए हैं। शेष 52,000 रुपये देने से वह इंकार कर रहा है। इतना ही नहीं, रशीद ने राजकुमार का पासपोर्ट भी जब्त कर लिया है और उसे लौटाने से इनकार कर रहा है।
आखिर क्या वज़ह
पीड़ित राजकुमार का कहना है कि उसने विदेश जाने के लिए यह पैसा ब्याज पर लिया है और थाने में पुलिस पीड़ित को आधे पैसे में मामला खत्म करने का डाल रहा था दबाव पीड़ित अब आर्थिक संकट में है। वह न्याय के लिए दर-दर भटक रहा है।
आरोपी कबूतरबाज को पुलिस थाने के सभागार में बैठा कर कर रही है आवभगत ।
कबूतरबाज सैकड़ों मजबूर लोगों को लगा चुका है कारणों का चुना इतना ही नहीं विदेश भेजने के नाम पर बेरोजगारों का शिकार बना चिकनी चुपड़ी बातों में फंसा कर जिंदगी कर चुका है बर्बाद
प्रार्थी ने उच्चाधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है और दोषी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है ।
संवाददाता आनन्द कुमार गुप्ता
की रिपोर्ट
महराजगंज
Comments
Post a Comment