नगर पंचायत निचलौल के विकास को लेकर चेयरमैन शिवनाथ मद्धेशिया ने की मुख्यमंत्री से भेंट

महराजगंज: मुख्यमंत्री योगी से शिष्टाचार मुलाकात
लखनऊ में आज महाराजगंज जनपद की निचलौल नगर पंचायत के अध्यक्ष श्री शिवनाथ मद्धेशिया ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। यह मुलाकात नगर पंचायत क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों को लेकर की गई।

विकास कार्यों पर चर्चा
श्री मद्धेशिया ने मुख्यमंत्री को निचलौल नगर पंचायत में चल रहे और प्रस्तावित विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बिजली, पोल,सीवर, सड़क, जलनिकासी, स्ट्रीट लाइट, और स्वच्छता जैसे मुद्दों पर ध्यान देने की मांग रखी। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि नगर क्षेत्र के विकास में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी।

भाजपा पदाधिकारी भी रहे उपस्थित
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष श्री सुनील मद्धेशिया तथा स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के जिला संयोजक श्री गिरजेश अग्रवाल भी मौजूद रहे। उन्होंने भी निचलौल नगर पंचायत के लिए आवश्यक संसाधनों एवं योजनाओं पर मुख्यमंत्री का ध्यान आकृष्ट किया।
निचलौल के लिए सकारात्मक संकेत
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि सरकार नगर पंचायत निचलौल के सर्वांगीण विकास के लिए हरसंभव सहयोग देगी। यह मुलाकात नगरवासियों के लिए एक सकारात्मक संकेत मानी जा रही है।

संवाददाता :आनंद कुमार गुप्ता 
महराजगंज 


Comments

Popular posts from this blog

बड़ी कार्रवाई: Maharajganj Express News की खबर का असर! ₹4000 रिश्वत ऑडियो केस में भ्रष्ट लेखपाल सस्पेंड, SDM सिद्धार्थ गुप्ता ने दिखाई जीरो टॉलरेंस

रिश्वत के रेट फिक्स! ‘कुर्राफाट’ और ' रंगभेदी नक्शा’ अब सरकारी नहीं, निजी सौदा बन गया?

फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के साथ सेक्रेड हार्ट स्कूल में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया