महराजगंज: मोरवन गांव में जलजमाव और गंदगी से ग्रामीण त्रस्त, जिम्मेदार मौन


महराजगंज जिले के मिठौरा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा मोरवन में जलजमाव और गंदगी ने ग्रामीणों की ज़िंदगी नर्क बना दी है। जगह-जगह भरा गंदा पानी और फैला कूड़ा-कचरा संक्रामक बीमारियों को न्योता दे रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि स्वच्छ भारत अभियान सिर्फ कागजों में चल रहा है, जमीनी हकीकत इसके बिल्कुल उलट है।
हर महीने सफाई के नाम पर बजट खर्च किया जाता है, लेकिन गांव की हालत जस की तस बनी हुई है। नालियों की सफाई नहीं होती, कूड़े के ढेर हटाए नहीं जाते, और पूरे गांव में सालभर जलजमाव बना रहता है। इससे डेंगू, मलेरिया, टायफाइड जैसी बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है।

ग्रामीणों ने कई बार शिकायत की, लेकिन अधिकारी अनजान बने हुए हैं और जिम्मेदार लोग चुप्पी साधे हैं। गांववासियों में भारी आक्रोश है और वे आंदोलन की चेतावनी दे रहे हैं।

स्वच्छ भारत अभियान की पोल खोलती मोरवन की स्थिति प्रशासन की लापरवाही और भ्रष्टाचार का जीता-जागता उदाहरण बन चुकी है। ग्रामीण अब न्याय और स्वच्छता के लिए सड़कों पर उतरने को मजबूर हैं।

संवाददाता- आनंद कुमार गुप्ता 
महराजगंज 

Comments

Popular posts from this blog

बड़ी कार्रवाई: Maharajganj Express News की खबर का असर! ₹4000 रिश्वत ऑडियो केस में भ्रष्ट लेखपाल सस्पेंड, SDM सिद्धार्थ गुप्ता ने दिखाई जीरो टॉलरेंस

रिश्वत के रेट फिक्स! ‘कुर्राफाट’ और ' रंगभेदी नक्शा’ अब सरकारी नहीं, निजी सौदा बन गया?

फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के साथ सेक्रेड हार्ट स्कूल में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया