नवागत जिलाधिकारी संतोष शर्मा ने रविवार को मधवलिया जिला गोसदन का औचक निरीक्षण किया मचा हड़कंप ,लगाई जिम्मेदारो को फटकार

डीएम संतोष शर्मा ने किया मधवलिया गोसदन का औचक निरीक्षण

निचलौल, 
महराजगंज: जिले के नवागत जिलाधिकारी संतोष शर्मा ने रविवार को मधवलिया स्थित जिला गोसदन का औचक निरीक्षण किया।

 निरीक्षण की सूचना मिलते ही तहसील प्रशासन और संबंधित विभागों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में परिसर की सफाई शुरू कराई गई और अधिकारी मौके पर सक्रिय दिखे।

गंदगी और अव्यवस्था पर जताई कड़ी नाराज़गी

निरीक्षण के दौरान डीएम ने गोसदन परिसर में फैली गंदगी, अव्यवस्थित व्यवस्था और पशुओं की दुर्दशा को देखकर गहरी नाराज़गी जताई। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई
👇👇👇

वीडियो समा सिंह व रेंजर अजीत भास्कर को लगाई फटकार

जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान वीडियो समा सिंह व वन रेंजर अजीत भास्कर को खनन को लेकर व वीडियो को गोसदन की दुर्दशा के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए जमकर फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि पशुओं के रखरखाव, चारे-पानी और चिकित्सा की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

मजदूरों ने उठाई मजदूरी बढ़ाने की मांग

निरीक्षण के दौरान गोसदन में कार्यरत मजदूरों ने जिलाधिकारी से अपनी मजदूरी बढ़ाने की मांग भी रखी। मजदूरों ने कहा कि उन्हें मेहनत के मुकाबले 252 रु जो बहुत कम भुगतान मिलता है, जिससे उनका जीवन यापन मुश्किल हो रहा है। डीएम ने इस पर विचार करने का आश्वासन दिया।
व डीएम महराजगंज संतोष शर्मा ने एक पेड़ मां के नाम लगाकर पेड़ व पर्यावरण बचाने की बात कही 

 हाइटेक गोसदन बनाने की दिशा में उठेंगे कदम

डीएम संतोष शर्मा ने कहा कि मधवलिया गोसदन को एक आधुनिक, स्वच्छ और सुसज्जित हाइटेक गोसदन के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि आवश्यक प्रस्ताव तैयार कर शीघ्र कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

Comments

Popular posts from this blog

बड़ी कार्रवाई: Maharajganj Express News की खबर का असर! ₹4000 रिश्वत ऑडियो केस में भ्रष्ट लेखपाल सस्पेंड, SDM सिद्धार्थ गुप्ता ने दिखाई जीरो टॉलरेंस

रिश्वत के रेट फिक्स! ‘कुर्राफाट’ और ' रंगभेदी नक्शा’ अब सरकारी नहीं, निजी सौदा बन गया?

फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के साथ सेक्रेड हार्ट स्कूल में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया