प्रेम प्रसंग के झूठे मामले में फंसा कर युवक को किया गया प्रताड़ित, आहत होकर कर ली आत्महत्या

मानसिक दबाव में आकर युवक ने दी जान, पीड़ित परिजनों को मिला प्रशासनिक भरोसा

जनपद देवरिया के मालीपुर निवासी विशाल मद्धेशिया उर्फ बिट्टू को प्रेम प्रसंग के एक फर्जी मुकदमे में फंसा दिया गया था, जिससे वह लगातार मानसिक तनाव और सामाजिक अपमान का शिकार हो रहे थे। परिवार की प्रतिष्ठा, मान-सम्मान और सामाजिक दबाव में आकर विशाल ने आत्महत्या जैसा कठोर कदम उठा लिया।
परिजनों ने उठाई न्याय की मांग, FIR दर्ज

घटना के बाद आज युवा संगठन की प्रदेश और जिला टीम विशाल के परिजनों से मिलने मइल थाना पहुँची। युवाओं ने परिजनों को साथ लेकर संबंधित थाने में FIR दर्ज कराई। इसके साथ ही देवरिया के पुलिस अधीक्षक (एसपी) से भी मुलाकात कर न्याय की मांग की गई। एसपी साहब ने भरोसा दिलाया कि पीड़ित परिवार को हर हाल में न्याय मिलेगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।
युवाओं का संघर्ष, परिवार को मिला समर्थन

इस दौरान बड़ी संख्या में युवा संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता परिजनों के साथ खड़े दिखे। प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:

हिमांशु गुप्ता – युवा जिला अध्यक्ष, बलिया

अभिषेक गुप्ता – प्रदेश महामंत्री, युवा टीम

रोशन गुप्ता – युवा जिला अध्यक्ष, मऊ

दीपक मद्धेशिया – जिला कोषाध्यक्ष, बलिया

राजकिशोर मद्धेशिया – वाराणसी

कुलदीप शर्मा, एडवोकेट दीपक गुप्ता,

जितेन्द्र गुप्ता, सोनू गुप्ता, प्रेमचंद गुप्ता,

रिशु, धनजी गुप्ता, आदेश जी समेत कई अन्य सम्मानित पदाधिकारी।

न्याय की मांग को लेकर पूरे प्रदेश से उठी आवाज

युवाओं का कहना है कि यह सिर्फ एक व्यक्ति की आत्महत्या नहीं बल्कि फर्जी मुकदमों और सामाजिक दबाव से पीड़ित युवाओं की त्रासदी है। प्रशासन को चाहिए कि ऐसी घटनाओं की गंभीरता से जांच कर दोषियों को जेल भेजा जाए, जिससे भविष्य में कोई और युवा ऐसी परिस्थिति में जान देने को मजबूर न हो।

न्यायालय और शासन पर पूरा भरोसा: युवा संगठन

युवा टीम ने स्पष्ट किया कि उन्हें न्यायपालिका और शासन-प्रशासन पर पूर्ण विश्वास है। उम्मीद जताई गई कि दोषियों को जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा, जिससे पीड़ित परिवार को संतोष और न्याय मिल सके । 


आनंद कुमार गुप्ता 
महराजगंज एक्सप्रेस न्यूज़ 


Comments

Popular posts from this blog

बड़ी कार्रवाई: Maharajganj Express News की खबर का असर! ₹4000 रिश्वत ऑडियो केस में भ्रष्ट लेखपाल सस्पेंड, SDM सिद्धार्थ गुप्ता ने दिखाई जीरो टॉलरेंस

रिश्वत के रेट फिक्स! ‘कुर्राफाट’ और ' रंगभेदी नक्शा’ अब सरकारी नहीं, निजी सौदा बन गया?

फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के साथ सेक्रेड हार्ट स्कूल में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया