सामुदायिक स्वास्थ केंद्र निचलौल परिसर में हुआ प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का विधायक प्रेम सागर पटेल ने फीता काट किया लोकार्पण

निचलौल स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना जन औषधि केंद्र का लोकार्पण सिसवा भाजपा विधायक माननीय प्रेमसागर पटेल व उक्त अवसर माननीय विधायक ने कहा कि प्रदेश की डबल इंजन की सरकार की प्राथमिकता योजनाओं को जन जन तक पहुंचाना है, इसके लिए हम सभी कृत संकल्पित हैं, 
इसी क्रम में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का लोकार्पण जन जन को सस्ती सुलभ व गुणवत्तापूर्ण दवाइयां उपलब्ध कराने के क्रम में सरकार का सशक्त कदम है , माननीय विधायक ने कहा हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री जी के सपनों के विकसित भारत के परिकल्पना को पंख लग गया है,
 आज हम विश्व की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहे है, ऐसे में देश के नागरिकों को स्वास्थ्य लाभ देते हुए संपूर्ण जिले में जन औषधि केंद्र की स्थापना आमजनमानस को राहत देने वाला है ,
इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ उमेश चंद्र व डॉ अमर जायसवाल महिला चिकित्सक डॉ , फार्मासिस्ट तिवारी जी भाजपा युवामोर्चा के आदित्य सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता विपिन सिंह,उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के सदस्य अमित अंजन, समाजसेवी अध्यापक डॉ पीयूष जायसवाल ,जन औषधि वेंडर कुशाग्र जायसवाल जी उपस्थित रहें

Comments

Popular posts from this blog

बड़ी कार्रवाई: Maharajganj Express News की खबर का असर! ₹4000 रिश्वत ऑडियो केस में भ्रष्ट लेखपाल सस्पेंड, SDM सिद्धार्थ गुप्ता ने दिखाई जीरो टॉलरेंस

रिश्वत के रेट फिक्स! ‘कुर्राफाट’ और ' रंगभेदी नक्शा’ अब सरकारी नहीं, निजी सौदा बन गया?

फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के साथ सेक्रेड हार्ट स्कूल में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया