विधायक की फटकार के बाद सीएमओ ने खाली कराया आवास, डॉक्टर का वेतन भी रोका वसूल होगा हाउस रेंट

विधायक की फटकार के बाद सीएमओ ने खाली कराया आवास, डॉक्टर का वेतन भी रोका वसूल होगा हाउस रेंट। सीएमओ ने दिया नोटिस 
महराजगंज जिले के निचलौल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उस वक्त हड़कंप मच गया,
 जब क्षेत्रीय विधायक प्रेम सागर पटेल
जन औषधि केंद्र के लोकार्पण के लिए पहुँचे विधायक ने अस्पताल में फैली अव्यवस्थाओं पर गहरी नाराजगी जताई।
निरीक्षण के दौरान विधायक को डॉक्टरों की प्राइवेट प्रैक्टिस और ट्रांसफर के बाद भी सरकारी आवासों पर कब्जे की जानकारी मिली।
इस पर विधायक प्रेम सागर पटेल भड़क उठे। उन्होंने सीएमओ और अधीक्षक को फटकार लगाते हुए डॉक्टर अंग्रेज सिंह के कब्जे में चल रहे आवास को तत्काल खाली कराने का निर्देश दिया।
इतना ही नहीं, सीएमओ ने संबंधित डॉक्टर का दो माह का वेतन भी रोक दिया और ट्रांसफर के बाद हाउस रेंट वसूली की प्रक्रिया शुरू करने के आदेश दिए।
विधायक ने मामले की शिकायत डीएम से भी की और स्वास्थ्य विभाग को जिम्मेदारी निभाने की सख्त चेतावनी दी।
इस कार्रवाई के बाद अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में संबंधित रूम खाली करा लिया गया।

कैमरे पर साफ नजर आया – जब जनप्रतिनिधि सख्त होते हैं,
 तो लापरवाह सिस्टम हरकत में आता है।




Comments

Popular posts from this blog

बड़ी कार्रवाई: Maharajganj Express News की खबर का असर! ₹4000 रिश्वत ऑडियो केस में भ्रष्ट लेखपाल सस्पेंड, SDM सिद्धार्थ गुप्ता ने दिखाई जीरो टॉलरेंस

रिश्वत के रेट फिक्स! ‘कुर्राफाट’ और ' रंगभेदी नक्शा’ अब सरकारी नहीं, निजी सौदा बन गया?

फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के साथ सेक्रेड हार्ट स्कूल में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया