भारत-नेपाल सीमा पर 22 बोरी यूरिया खाद के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पिकअप वाहन भी बरामद
ठूठीबारी,महराजगंज
बॉर्डर क्षेत्रों में खाद की अवैध तस्करी विरोधी अभियान के तहत ठूठीबारी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।
थाना ठूठीबारी पुलिस ने दो तस्करों को पकड़कर उनके पास से 22 बोरी यूरिया खाद और एक पिकअप वाहन (संख्या UP56AT1156) बरामद किया है।
मामला उस समय सामने आया जब उ0नि0 दिव्य प्रकाश मौर्या मय हमराही उपनिरीक्षक विक्की कुमार, हे0का0 मनीष कुमार और का0 रामजनम यादव भरवलिया मोड़ के पास चेकिंग में लगे थे। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति भारत से नेपाल यूरिया खाद की तस्करी करने जा रहे हैं। तत्परता दिखाते हुए पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को धर दबोचा।
गिरफ्तार तस्करों की पहचान इस प्रकार हुई:
1. भोला रौनियार पुत्र प्रेम लाल, उम्र 48 वर्ष, ग्राम गडौरा, थाना ठूठीबारी, जनपद महराजगंज
2. सुनील मध्देशिया पुत्र रामचन्दर, उम्र 35 वर्ष, ग्राम गडौरा, थाना ठूठीबारी, जनपद महराजगंज
पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के खिलाफ धारा 110 कस्टम एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए बरामद माल व वाहन के साथ उन्हें कस्टम कार्यालय ठूठीबारी भेज दिया है।
इस कार्रवाई में पुलिस टीम का नेतृत्व कर रहे थे उपनिरीक्षक दिव्य प्रकाश मौर्या, उनके साथ उपनिरीक्षक विक्की कुमार, हेड कांस्टेबल मनीष कुमार तथा कांस्टेबल रामजनम यादव मौजूद रहे।
ठूठीबारी पुलिस की इस त्वरित और साहसिक कार्रवाई से तस्करों में हड़कंप मच गया है और सीमा क्षेत्र में सख्ती का असर साफ नजर आने लगा है।
लेकिन सवाल तब उठता है जहां एक तरफ किसान खाद के लिए परेशान हो रहे हैं और खाद की बॉर्डर क्षेत्र में हाहाकार मचा हुआ है वही तस्करों को इतने भारी मात्रा में खाद मिल जाना यह बहुत बड़ा सवाल खड़ा करता है कि जिम्मेदारों की मिली भगत के तस्करो की चांदी है
Comments
Post a Comment