निचलौल तहसील परिसर से दिनदहाड़े मोटरसाइकिल चोरी, प्रशासनिक सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

निचलौल (महराजगंज), संवाददाता।
जनपद महराजगंज के निचलौल तहसील परिसर से दिनदहाड़े मोटरसाइकिल चोरी की वारदात ने तहसील परिसर की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। मामला रविवार, 4 जुलाई 2025 का है जब अविनाश प्रजापति पुत्र ओमप्रकाश प्रजापति, निवासी ग्राम हरपुर कला, थाना चौक, अपनी सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (नं. UP 56 AE 6538) को तहसील परिसर में खड़ा कर किसी कार्य से अंदर गए थे।

करीब दोपहर 12:30 बजे के आसपास जब वह लौटे, तो देखा कि उनकी बाइक गायब थी। पीड़ित ने तत्काल थाना निचलौल में जाकर तहरीर दी। उन्होंने अपनी लिखित तहरीर में स्पष्ट किया कि निचलौल तहसील परिसर, जहाँ उपजिलाधिकारी कार्यालय, पुलिस चौकी तथा सीसीटीवी कैमरे सभी मौजूद हैं, वहाँ इस प्रकार की चोरी प्रशासनिक उदासीनता को दर्शाता है।
यह घटना न केवल पुलिस विभाग की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाती है बल्कि तहसील जैसे संवेदनशील क्षेत्र में आमजन की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर चिंता पैदा करती है।

पीड़ित अविनाश ने मोटरसाइकिल चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। वहीं स्थानीय लोगों ने भी घटना को लेकर नाराजगी जताई है और सुरक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग की है।

अब देखना यह है कि पुलिस कितनी तत्परता से इस मामले की जांच कर चोरों को पकड़ती है और पीड़ित को न्याय दिलाती है ।

Comments

Popular posts from this blog

बड़ी कार्रवाई: Maharajganj Express News की खबर का असर! ₹4000 रिश्वत ऑडियो केस में भ्रष्ट लेखपाल सस्पेंड, SDM सिद्धार्थ गुप्ता ने दिखाई जीरो टॉलरेंस

रिश्वत के रेट फिक्स! ‘कुर्राफाट’ और ' रंगभेदी नक्शा’ अब सरकारी नहीं, निजी सौदा बन गया?

फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के साथ सेक्रेड हार्ट स्कूल में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया