सहकारी समिति सचिव का मनमानी किसानों का दस्तावेज फेंक भागने का आरोप, किसानों का फूटा गुस्सा किया विरोध प्रदर्शन

महराजगंज: निचलौल तहसील के गड़ौरा गांव स्थित बहुद्देशीय सहकारी समिति लिमिटेड में खाद वितरण के दौरान सचिव की मनमानी के खिलाफ किसानों ने जमकर विरोध जताया।

 किसानों का आरोप है कि वे रात से ही खाद पाने के लिए लाइन में लगे थे, लेकिन शनिवार सुबह जब वितरण शुरू हुआ तो आधे किसानों को ही खाद दिया गया। बाकी किसानों के दस्तावेज सचिव ने फाड़ कर बाहर फेक दिए और मौके से भाग निकले।
इस घटना के बाद किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया। किसानों ने सचिव पर बड़े किसानों और खाद तस्करों को प्राथमिकता देने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि छोटे और गरीब किसानों को जानबूझकर नजर अंदाज किया गया। कई किसानों की फसलें समय पर खाद न मिलने से प्रभावित हो रही हैं, जिससे उन्हें भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।
गुस्साए किसानों ने जिला कृषि अधिकारी को स्पीड पोस्ट के जरिए लिखित शिकायत भेजी है। शिकायत में सचिव के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है और खाद वितरण प्रणाली में पारदर्शिता लाने की अपील की गई है। विरोध प्रदर्शन में  राधेश्याम सुदामा ,अजीत, सरवन गुप्ता राकेश गुप्ता, प्रमिला ,सुमित्रा अनिल, रामहरक ,रामगोपाल बिंद्रावती ,संजीत ,सोनू, संजय, सैकड़ों किसान शामिल रहे।
किसानों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही दोषी सचिव पर कार्रवाई नहीं हुई और खाद की समुचित व्यवस्था नहीं की गई, तो वे तहसील स्तर पर बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
पूरा मामला प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़ा करता है और किसानों की दुर्दशा को उजागर करता है।

संवाददाता - आनंद कुमार गुप्ता 
महराजगंज 

Comments

Popular posts from this blog

बड़ी कार्रवाई: Maharajganj Express News की खबर का असर! ₹4000 रिश्वत ऑडियो केस में भ्रष्ट लेखपाल सस्पेंड, SDM सिद्धार्थ गुप्ता ने दिखाई जीरो टॉलरेंस

रिश्वत के रेट फिक्स! ‘कुर्राफाट’ और ' रंगभेदी नक्शा’ अब सरकारी नहीं, निजी सौदा बन गया?

फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के साथ सेक्रेड हार्ट स्कूल में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया