नहर किनारे मिला संदिग्ध दवाओं का जखीरा, क्षेत्र में मचा हड़कंप
महराजगंज जिले के निचलौल थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब मटरा धमउर कुटी टोला को जोड़ने वाली नहर के किनारे संदिग्ध दवाओं से भरे चार बड़े बोरे पड़े मिले। इन बोरों में टैबलेट, कैप्सूल और सिरप की भरी हुई है, जिसे देख कर ये बात गांव में आग की तरह फैल गई और चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया ।
भारत-नेपाल बार्डर के करीब होने के कारण यहां नशीली दवाओं की तस्करी की घटनाएं आय दिन होती रहती हैं। लोगों का मानना है कि यह जखीरा नशीली दवाओं का हो सकता है, जिसे तस्करी के उद्देश्य से यहां फेंका गया हो या किसी कार्रवाई के डर से छिपाया गया हो। फिलहाल दवाएं संदिग्ध स्थिति में हैं और जांच के बाद ही इनके वास्तविक स्वरूप का पता चल सकेगा।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले की गंभीरता से जांच की जाए, क्योंकि इस तरह खुले में भारी मात्रा में दवाएं फेंकना न केवल कानून व्यवस्था के लिए चुनौती है, बल्कि आम जनमानस की जान-माल के साथ भी बड़ा खिलवाड़ है। और स्थानीय पुलिस को इसका भनक भी नहीं है यह खेप कहां से आई और इसका क्या मकसद था यह जांच का विषय है । इस घटना के बाद क्षेत्र में दवा तस्करी को लेकर चर्चाओं का बाज़ार गर्म है।
इस खबर संबंधित वीडियो देखें 👇👇
दवाओं का मिल जखीरा देखे वीडियो
संवाददाता - आनंद कुमार गुप्ता
Comments
Post a Comment