जल जीवन मिशन में लापरवाही: घटिया ईंटों से बन रही पानी टंकी, ग्रामीणों ने जताया विरोध
महराजगंज जनपद के निचलौल ब्लॉक अंतर्गत बाली ग्राम पंचायत में 'हर घर जल' योजना के तहत जल जीवन मिशन के अंतर्गत बनाई जा रही पेयजल टंकी निर्माण में ठेकेदार द्वारा गंभीर लापरवाही बरतने का मामला सामने आया है। परियोजना के अंतर्गत जहां उच्च गुणवत्ता और मानकों के अनुरूप निर्माण की अपेक्षा थी, वहीं हकीकत में घटिया और दोयम दर्जे की ईंटों का इस्तेमाल किया जा रहा है।
स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि: निर्माण कार्य में घटिया दोयम दर्जे की ईंटों का प्रयोग हो रहा है, जिनकी मजबूती पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
और निर्माण कार्य की गुणवत्ता बेहद खराब है, जिससे भविष्य में जल आपूर्ति की स्थिरता पर संकट मंडरा सकता है।
सरकारी कागजों में यह कार्य पूरा दर्शाया गया है, जबकि मौके पर अब भी निर्माण अधूरा है।
ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन: स्थानीय मजदूरों व ग्रामीणों ने निर्माण स्थल पर एकत्र होकर जमकर विरोध जताया और घटिया निर्माण सामग्री के खिलाफ आवाज उठाई। ग्रामीणों का कहना है कि यह योजना गांव की जीवनरेखा है, ऐसे में यदि निर्माण कमजोर होगा तो पूरी योजना विफल हो सकती है।
इतने भरी भरकम लगात
कुल लागत: ₹155.25 लाख में भी घटिया निर्माण होना कितने बड़े भ्रष्टाचार के तरफ इशारा कर रहा है वहीं
कार्य प्रारंभ: 27-02-2023
कार्य समाप्ति तिथि: 27-08-2024 एक साल पहले ही पूरा हो चुका है लेकिन आज भी अधूरा है
सरकारी योजनाओं के नाम पर करोड़ों खर्च हो रहे हैं, लेकिन यदि गुणवत्ता की जांच और पारदर्शिता सुनिश्चित नहीं की गई, तो जल जीवन मिशन जैसे महत्वपूर्ण अभियान केवल दिखावे तक ही सीमित रहजाएंगे। ज़रूरत है कि संबंधित विभाग त्वरित जांच कर निर्माण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करे और दोषी ठेकेदार पर सख्त कार्रवाई हो
इस दौरान विशाल पाण्डेय, गिरीश चंद गौंड, निपेंद्र तिवारी, सुल्तान,टीपू, शत्रुघ्न,बाबूलाल,इमरान , फरमान,सहित दर्जनों लोगों ने विरोध कर जांच कर कार्यवाही की मांग किया ।
देखे वीडियो 👇 👇 👇
संवाददाता आनंद कुमार गुप्ता
महराजगंज
Comments
Post a Comment