निचलौल के सनमैक्स सिनेमा में स्कूली बच्चों की बेधड़क एंट्री, सरकार के गाइडलाइन की उड़ाई जा रही धज्जियां
महराजगंज: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि स्कूली ड्रेस में किसी भी छात्र या छात्रा को मॉल, सिनेमा हॉल या पार्क में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। बावजूद इसके महराजगंज जनपद के निचलौल स्थित सनमैक्स सिनेमा हॉल में खुलेआम नियमों की अनदेखी की जा रही है।
स्कूली ड्रेस में छात्र-छात्राएं बेधड़क सिनेमा टिकट ले रहे हैं और हॉल के भीतर जाकर फिल्में देख रहे हैं। चिंता की बात यह है कि कई छात्र-छात्राएं सार्वजनिक रूप से अशोभनीय हरकतें कर रहे हैं, जिससे अन्य दर्शकों को असहज स्थिति का सामना करना पड़ रहा है।
यह स्थिति न केवल सरकारी दिशा-निर्देशों की अवहेलना है, बल्कि छात्रों के भविष्य के साथ भी खिलवाड़ है। सवाल यह उठता है कि सिनेमा प्रबंधन, स्कूल प्रशासन और स्थानीय प्रशासन इस पर मौन क्यों हैं? जरूरत है कि संबंधित विभाग संज्ञान लें और सख्त कार्रवाई करें, ताकि बच्चों की शिक्षा और समाज की मर्यादा सुरक्षित रह सके।
संवाददाता:- आनंद कुमार गुप्ता
महराजगंज
Comments
Post a Comment