ईटहिया मेला बना जुआड़ियों का अड्डा, भोले-भाले श्रद्धालुओं की हो रही जेब साफ

प्रशासन की मिलीभगत से खुलेआम हो रही ठगी, बच्चों तक पर पड़ रहा असर

महराजगंज जनपद की ठूठीबारी निचलौल तहसील क्षेत्र के अंतर्गत पंचमुखी शिव मंदिर, इटहिया में आयोजित धार्मिक मेले की आड़ में जुआ और ठगी का खेल खुलेआम खेला जा रहा है। यह मेला जहां एक ओर श्रद्धालुओं के लिए आस्था और धार्मिक विश्वास का केंद्र होना चाहिए, वहीं अब यह जुआड़ियों और ठगों का सुरक्षित अड्डा बन चुका है।
सूत्रों के अनुसार, मेला प्रभारी की मिलीभगत से हर सप्ताह दस हजार रुपये की 'लाइन' लेकर इन जुआड़ियों को खुली छूट दे दी जाती है। मंदिर परिसर के आसपास के हर कोने में "तीन गोटी" और चिट्ठा खोलने जैसे जुआ खेल खुलेआम चल रहे हैं। "तीन गोटी" नामक खेल में तीन गोटियों के नीचे नंबर छिपा होता है और लोगों को उसे पहचानने के लिए उकसाया जाता है। पहले कुछ सेट किए गए लोग जीतते हैं, जिससे अन्य लोग लालच में आकर इसमें शामिल हो जाते हैं। इसके बाद उन्हें बड़ी चालाकी से हराकर ठग लिया जाता है।
जिससे मेले में हारे हुए व्यक्ति से ये लोग आय दिन बाद विवाद करते रहते है । 

इस खेल का सबसे बुरा प्रभाव बच्चों और किशोरों पर पड़ रहा है, जो इसकी लत में फंसते जा रहे हैं। यह न केवल उनके भविष्य को खराब कर रहा है बल्कि उनके मानसिक विकास को भी बाधित कर रहा है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस पर तत्काल रोक लगाई जाए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
देखे वीडियो 👇 👇 

इस सम्बन्ध में ठूठीबारी कोतवाली प्रभारी महेंद्र मिश्रा ने बताया के जानकारी मिली है मेला प्रभारी 4 लोगो को पकड़े है कार्यवाही की जा रही है

Comments

Popular posts from this blog

बड़ी कार्रवाई: Maharajganj Express News की खबर का असर! ₹4000 रिश्वत ऑडियो केस में भ्रष्ट लेखपाल सस्पेंड, SDM सिद्धार्थ गुप्ता ने दिखाई जीरो टॉलरेंस

रिश्वत के रेट फिक्स! ‘कुर्राफाट’ और ' रंगभेदी नक्शा’ अब सरकारी नहीं, निजी सौदा बन गया?

फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के साथ सेक्रेड हार्ट स्कूल में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया