बसंत कुमार गुप्ता को उच्च न्यायालय से राहत — सजा और जुर्माने पर स्थगन, सम्मानित अधिकारी के विरुद्ध झूठे आरोपों पर कोर्ट उठे सवाल !

बसंत कुमार गुप्ता को उच्च न्यायालय से राहत — सजा और जुर्माने पर स्थगन, सम्मानित अधिकारी के विरुद्ध झूठे आरोपों पर उठे सवाल
तीस वर्षों की निष्ठावान सेवा, ट्रेन से लाखों की अवैध लकड़ी जब्ती, और फिर भ्रष्टाचार के झूठे आरोप — क्या यही न्याय है? 

गोरखपुर, | विशेष संवाददाता:
उत्तर प्रदेश के चर्चित वन अधिकारी श्री बसंत कुमार गुप्ता को इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने बड़ी राहत दी है। न्यायमूर्ति श्री समीर जैन की एकल पीठ ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत विशेष न्यायाधीश द्वारा दी गई चार वर्ष की सजा और ₹20,000/- जुर्माने पर स्थगन देते हुए श्री गुप्ता को जमानत प्रदान कर दी है।


यह मामला वर्ष 1994-95 में गोंडा जिले के कर्नलगंज रेलवे स्टेशन पर 14 बोगियों में भरी अवैध लकड़ी की जब्ती से जुड़ा हुआ है, जिसमें तत्‍कालीन विधायक श्री रिजवान ज़हीर द्वारा की गई शिकायत के आधार पर श्री गुप्ता पर "आय से अधिक संपत्ति" का आरोप लगाया गया था।

झूठे आरोप और उच्च न्यायालय की टिप्पणी

इलाहाबाद उच्च न्यायालय में दायर अपील संख्या 6030/2025 में श्री बसंत कुमार गुप्ता ने विशेष अदालत के निर्णय को चुनौती दी। सुनवाई में न्यायालय ने माना कि:

"यद्यपि अभियोजन ने आरोप लगाए कि गुप्ता ने अवैध रूप से संपत्ति अर्जित की है, लेकिन ट्रायल कोर्ट का निर्णय संदिग्ध है। आरोपों को साबित करने में अभियोजन असफल रहा और मामला संदेह से परे प्रमाणित नहीं हो सका।"

इसके अतिरिक्त न्यायालय ने यह भी कहा कि अपील की शीघ्र सुनवाई संभव नहीं है और जब तक अपील लंबित है, तब तक सजा व जुर्माने की वसूली पर स्थगन रहेगा।


सम्मान और उपलब्धियां: एक सच्चे अधिकारी की कहानी

इस प्रकरण में सबसे विडंबनापूर्ण तथ्य यह है कि जिन बसंत कुमार गुप्ता पर अब आरोप लगे हैं, वही अधिकारी कभी राज्य स्तर पर सम्मानित किए गए थे। 1995 के विभिन्न समाचार पत्रों की कतरनों से यह प्रमाणित होता है कि श्री गुप्ता को:

  • 28 मई 1995 को "स्वतंत्र भारत" (लखनऊ) द्वारा प्रकाशित रिपोर्ट में उत्तर प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री की उपस्थिति में "वनराज अधिकारी सम्मान" से नवाज़ा गया था।
  • 8 जून 1995 को "स्वतंत्र भारत, सीतापुर" में छपी एक अन्य खबर के अनुसार, उन्हें “रेन्ज अधिकारी पुरस्कार” मिला था।
  • 8 जुलाई 1995 के अंग्रेज़ी अखबार में साफ उल्लेख है कि Principal Forest Conservator (UP) ने उन्हें 1994-95 के उनके प्रेरणादायक और साहसिक कार्यों के लिए सम्मानित किया।

लकड़ी माफियाओं के विरुद्ध निर्णायक कार्रवाई

श्री गुप्ता की सबसे चर्चित कार्यवाही 1994-95 में हुई जब उन्होंने गोंडा के कर्नलगंज रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की 14 बोगियों में भरी अवैध लकड़ी को सीज़ कर दिया। यह कार्रवाई उस समय राज्य के वन विभाग की सबसे बड़ी कानूनी जब्ती मानी गई थी, जिसमें भारी मात्रा में साल, सागौन, शीशम व अन्य बहुमूल्य लकड़ी अवैध रूप से लायी जा रही थी।

उनकी इसी साहसिक कार्यवाही से अवैध लकड़ी माफियाओं को करोड़ों का नुकसान हुआ और वन संरक्षण की दिशा में यह एक ऐतिहासिक कदम माना गया। लेकिन यहीं से बदले की राजनीति की शुरुआत हुई।


35 वर्षों की निष्कलंक सेवा और सेवा-निवृत्ति के 10 वर्ष बाद यह अपमान

श्री बसंत कुमार गुप्ता ने वन विभाग में 35 वर्षों की सेवा दी। उनके कार्यकाल में कभी किसी भ्रष्टाचार या बेईमानी की शिकायत नहीं हुई। वे 2015 में सेवा निवृत्त हुए और पिछले 10 वर्षों से शांतिपूर्ण जीवन जी रहे थे।

किन्तु सेवा-निवृत्ति के इतने वर्षों बाद एक झूठी और राजनीतिक द्वेषवश प्रेरित शिकायत के आधार पर उन्हें अदालत का दरवाज़ा खटखटाना पड़ा।

उनके परिजनों और सहकर्मियों का मानना है कि यह न्याय व्यवस्था के साथ भयंकर अन्याय है कि एक अधिकारी जो जीवन भर ईमानदारी से काम करता रहा, उसे इस प्रकार अपमान और पीड़ा का सामना करना पड़ रहा है।


चार्जशीट में शिकायतकर्ता का कोई बयान नहीं

सतर्कता अधिष्ठान द्वारा तैयार की गई चार्जशीट में यह अहम तथ्य सामने आया है कि शिकायतकर्ता विधायक श्री रिजवान ज़हीर का कोई प्रत्यक्ष बयान चार्जशीट में नहीं है। यह दर्शाता है कि आरोप बिना ठोस सबूतों के लगाए गए थे, जो न्यायिक प्रक्रिया के विरुद्ध हैं।



न्यायालय की टिप्पणियाँ — गंभीर प्रश्न खड़े करती हैं

इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने कहा कि:

"Considering the heavy workload of the court and the maximum four years sentence awarded, the applicant/appellant is entitled to be released on bail."

साथ ही जुर्माने की वसूली पर भी रोक लगा दी गई। यह इस बात का संकेत है कि न्यायालय को मामले में गंभीर अनियमितताएँ दिखाई दी हैं।


समाज के लिए प्रश्न — क्या सच्चाई का मूल्य यही है?

इस पूरे मामले ने समाज के सामने एक यक्ष प्रश्न खड़ा कर दिया है —
क्या आज भी सत्य और निष्ठा की सेवा करने वाला व्यक्ति झूठे और द्वेषपूर्ण आरोपों की बलि चढ़ सकता है?

क्या ऐसे अधिकारियों को, जिन्होंने जीवन पर्यंत अवैध गतिविधियों के खिलाफ लड़ाई लड़ी, उनके सेवा-निवृत्त होने के एक दशक बाद अपमान सहना पड़ेगा?

अब जबकि उच्च न्यायालय ने श्री बसंत कुमार गुप्ता को जमानत प्रदान कर दी है और सजा पर स्थगन लगा दिया है, न्याय की एक नई संभावना जागी है।

लेकिन यह मामला सिर्फ एक अधिकारी की कानूनी लड़ाई नहीं, बल्कि सत्य बनाम सत्ता, ईमानदारी बनाम साजिश की व्यापक बहस को जन्म देता है।

श्री गुप्ता की न्यायिक लड़ाई अब भी जारी है, लेकिन उन्होंने फिर यह साबित किया है कि सच्चाई चाहे जितनी देर से बोले, वह अंततः सुनाई देती है।

Comments

Popular posts from this blog

बड़ी कार्रवाई: Maharajganj Express News की खबर का असर! ₹4000 रिश्वत ऑडियो केस में भ्रष्ट लेखपाल सस्पेंड, SDM सिद्धार्थ गुप्ता ने दिखाई जीरो टॉलरेंस

रिश्वत के रेट फिक्स! ‘कुर्राफाट’ और ' रंगभेदी नक्शा’ अब सरकारी नहीं, निजी सौदा बन गया?

फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के साथ सेक्रेड हार्ट स्कूल में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया