सीमा पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 198 लीटर अवैध नेपाली शराब जब्त
महराजगंज।
भारत-नेपाल सीमा पर आबकारी विभाग ने 15 अगस्त की रात बड़ी कार्रवाई करते हुए नेपाली शराब की तस्करी के प्रयास को नाकाम कर दिया। विभाग की टीम ने निचलौल क्षेत्र के ग्राम बहुआर लाइन टोला में एक घर के पास छापेमारी कर कुल 198 लीटर अवैध नेपाली देशी शराब बरामद की।
सूत्रों के मुताबिक, विभाग को सूचना मिली थी कि नेपाल से शराब की बड़ी खेप भारत में लाई जा रही है। इस पर विशेष गश्ती दल तैनात किया गया। देर रात गश्त के दौरान टीम ने बॉर्डर से लगभग 100 मीटर अंदर बहुआर लाइन टोला में एक घर के पास 06 बोरियों में रखी 22 पेटियों को कब्जे में लिया। जांच करने पर उसमें कुल 660 शीशियां (प्रत्येक 300 एमएल) नेपाली देशी शराब किसमिस शौफ़ बरामद हुईं, जिनकी कुल मात्रा 198 लीटर पाई गई।
बरामदगी के बाद आबकारी विभाग ने संबंधित तस्करों के खिलाफ धारा 60/63 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई करने वाली टीम में आबकारी निरीक्षक वैभव कुमार यादव, प्रधान आबकारी आरक्षी प्रदीप कुमार, आरक्षी बृजेश पाल व महिला आरक्षी कुमारी पूजा शामिल रहे।
Comments
Post a Comment