347 करोड़ की लागत से बन रही सड़क में भ्रष्टाचार! जंग लगी सरिया से हो रहा निर्माण ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

NH-730S निर्माण में घटिया सामग्री का आरोप, ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

ठूठीबारी/महराजगंज
ग्राम सभा भरवालिया (पोस्ट ठूठीबारी) से होकर गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग NH-730S के चौड़ीकरण कार्य को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि एटलस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा हो रहे इस निर्माण कार्य में भारी अनियमितता की जा रही है।
ग्रामीणों ने बताया कि हमारे गांव में बन रहे तीन पुलों में जंग लगी सरिया और घटिया मटेरियल का उपयोग किया जा रहा है, जिससे पुलों की मजबूती पर सवाल खड़े हो गए हैं। जंग लगी सरिया की असलियत छुपाने के लिए सीमेंट का घोल रंगाई कर लगाया जा रहा है और लोगों को गुमराह किया जा रहा है वहीं सड़क निर्माण के दौरान सुरक्षा मानकों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। निर्माणाधीन सड़क पर धूल-धक्कड़ से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है, लेकिन पानी का छिड़काव तक नहीं हो रहा है। लापरवाही का नतीजा यह रहा कि कंपनी की ही गाड़ी ने एक व्यक्ति को कुचल दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।  

👇👇 नीचे ब्लू लाइन पर क्लिक कर वीडियो खबर देखे ।

ग्रामीणों ने कहा कि NH-730S का निर्माण 347 करोड़ रुपये की लागत से हो रहा है, बावजूद इसके कार्य में भारी भ्रष्टाचार और घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही पुल व सड़क की तकनीकी जांच कर मानक के अनुरूप निर्माण कार्य नहीं कराया गया तो वे धरना-प्रदर्शन को बाध्य होंगे।

शनिवार को ग्रामीणों ने निर्माण स्थल पर एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन भी किया। विजय कुमार बर्मा, अबरार, दुर्गेश, सद्दाम, ध्रुप, मुजिम, संतोष, इस मोहम्मद, वाहिद समेत दर्जनों ग्रामीणों ने आवाज बुलंद करते हुए जिला प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की।

इस सम्बन्ध में एटलस प्राईवेट लिमिटेड कंपनी डीपीएम रविन्द्र सिंह ने बताया कि अगर ऐसा है तो जंग लगी सरिया का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा बदल कर दूसरा लगेगा ।


संवाददाता - आनंद कुमार गुप्ता की रिपोर्ट
मो 9161511046

Comments

Popular posts from this blog

बड़ी कार्रवाई: Maharajganj Express News की खबर का असर! ₹4000 रिश्वत ऑडियो केस में भ्रष्ट लेखपाल सस्पेंड, SDM सिद्धार्थ गुप्ता ने दिखाई जीरो टॉलरेंस

रिश्वत के रेट फिक्स! ‘कुर्राफाट’ और ' रंगभेदी नक्शा’ अब सरकारी नहीं, निजी सौदा बन गया?

फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के साथ सेक्रेड हार्ट स्कूल में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया