तीन महीने में टूटा 9.76 लाख की लागत से बना आरसीसी रोड, ग्रामीणों में आक्रोश जांच की मांग
महराजगंज जनपद के निचलौल ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा भगवानपुर में भ्रष्टाचार का एक और बड़ा मामला उजागर हुआ है। मनरेगा योजना के तहत 9.76 लाख रुपये की लागत से बनाई गई आरसीसी सड़क निर्माण कार्य पूर्ण होने के महज तीन महीने के भीतर ही टूटकर ध्वस्त हो गई। यह सड़क 21 मई 2025 को पूर्ण हुई थी।
ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान जाबिर अली, तत्कालीन सचिव मनोज प्रजापति और रोजगार सेवक
पीरमोहम्मद ने भारी कमीशनखोरी कर ठेकेदार से घटिया निर्माण कराया, जिसके चलते लाखों की योजनाएं भी धराशायी हो गई तीन महीने के भीतर ही सड़क में दरार और टूट-फूट से भ्रष्टाचार की पोल खुल गई है।
ग्रामीणों ने सड़क पर जमा होकर विरोध प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपते हुए जांच व दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि निचलौल ब्लॉक में इस तरह का भ्रष्टाचार आम हो चुका है। जगह-जगह पर निर्माण कार्यों में धांधली होती है, उजागर भी होती है, लेकिन कार्रवाई के नाम पर सिर्फ लीपापोती की जाती है।
ग्रामीणों का कहना है कि अगर इस बार भी जिम्मेदार अधिकारियों और संबंधित दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई, तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। अब देखना है कि जिला प्रशासन इस भ्रष्टाचार पर क्या रुख अपनाता है।
इस दौरान राजकुमार ,कमलेश ,यकूब , सोनू ,अमजद मुकेश, राज यादव, मुंद्रिका, अलाउद्दीन, उमानंद आदि दर्जनों लोग मौजूद रहे।
संवाददाता - आनंद कुमार गुप्ता की रिपोर्ट
मो 9161511046
Comments
Post a Comment