योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट 'जिला गौसदन मधवलिया' को जोड़ने वाला रास्ता बना नरक का द्वार, सड़क पर गंदा पानी का जलजमाव , ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन
संक्रामक बीमारियों का मंडरा रहा है खतरा भय में जीने को मजबूर ग्रामीण
महराजगंज जनपद के सिसवा विधानसभा क्षेत्र के ओड़वलिया से मधवलिया को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग इन दिनों जलजमाव की गंभीर समस्या से जूझ रहा है। इस सड़क से प्रतिदिन हजारों लोगों का आवागमन होता है, लेकिन वर्तमान में यह सड़क किसी गंदे नाले में तब्दील हो चुकी है।
इस मार्ग की एक और खास बात यह है कि यही रास्ता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट "जिला गौसदन मधवलिया" को भी जोड़ता है। इस गौसदन में जिले के तमाम आला अधिकारी, मंत्री, विधायक और प्रशासनिक अमला नियमित रूप से आते-जाते रहते हैं। लेकिन यह हैरानी की बात है कि उनकी आंखों के सामने कीचड़, बदबू और गंदगी से सनी यह सड़क अब तक नजर नहीं आई।
गांव के लोगों ने गंदे पानी में उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर खड़े होकर नारेबाजी की और प्रशासन व जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा पर तीखा आक्रोश जताया। कई जगहों पर साइकिल और बाइक फिसलती नजर आईं, जिससे लोगों की जान जोखिम में है।
ग्रामीणों ने बताया कि ये रोड दो विधानसभा सिसवा और नौतनवा विधानसभा को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग है जिस पर हर रोज हजारों लोगो का आवागमन होता है सबको परेशानी का सामना करना पड़ता है और तो और बिना बरसात का ये हाल बरसात में हालात और भी बदतर हो जाते हैं। स्कूली बच्चे, मरीज और बुजुर्गों महिला का चलना मुश्किल हो गया है। गंदा पानी महीनों तक जमा रहता है, जिससे मलेरिया, डेंगू और अन्य संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।
दुकानदारों ने बताया कि जलजमाव होने से हमारे रोजी रोटी पर संकट आ गया है एक भी ग्राहक जलजमाव होने से हम लोगों के दुकान नहीं आते लेकिन जिम्मेदार बेखबर है ।
एक प्रदर्शनकारी ने कहा, "जहां से जिले के मंत्री और अफसर रोज गुजरते हैं, अगर वही रास्ता इतना बदहाल है तो आम जनता के लिए क्या उम्मीद करें?"
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर तत्काल कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, तो वे बड़े पैमाने पर आंदोलन छेड़ने को मजबूर होंगे इस दौरान सर्वेश पटेल ,राहुल, संजय,आशीष,विनोद,मिथलेश,राधे,मंजेश,ठाकुर,उपेंद्र,बहादुर, नागेन्द्र आदि दर्जनों लोग मौजूद रहे।
विशेष संवाददाता- आनंद कुमार
महराजगंज
Comments
Post a Comment