छितौनी नगर के पुनरोत्थान पर संगोष्ठी, विकास के लिए रखे गए ठोस सुझाव !

छितौनी नगर पंचायत स्थित मेन मार्केट में “छितौनी का पुनरोत्कर्ष कैसे हो” विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पवन दुबे ने की और मुख्य वक्ता के रूप में उत्तर प्रदेश डेवलपमेंट फोरम के चेयरमैन सीए पंकज गांधी जायसवाल रहे
अपने संबोधन में पवन दुबे ने कहा कि समय आ गया है जब छितौनी के विकास के लिए पुराने मुद्दों से आगे बढ़कर नई सोच के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने नगर की कनेक्टिविटी, पर्यटन विकास, स्थानीय खुदरा बाजार को ऑनलाइन प्रतिस्पर्धा से बचाने, गन्ना व केला आधारित उद्योग स्थापित करने और व्यापारी पलायन को रोकने जैसे मुद्दों पर जोर दिया।
मुख्य वक्ता पंकज गांधी जायसवाल ने क्षेत्र के समग्र विकास हेतु कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखे। उन्होंने छितौनी-बगहा-वाल्मिकीनगर ट्राई सिटी मॉडल और इनके बीच एलिवेटेड सड़क निर्माण को आवश्यक बताया। साथ ही मदनपुर देवी स्थान, पथलेश्वर धाम, पनियहवा, बगहा और वाल्मीकि टाइगर रिजर्व को मिलाकर एक विस्तृत पर्यटन परिक्षेत्र विकसित करने की बात कही।

उन्होंने पनियहवा में जल संसाधन आधारित ब्लू इकोनॉमी की स्थापना, चेपूवा मछली को ‘वन ब्लॉक वन क्रॉप’ में शामिल करने, तथा स्थानीय व्यापारियों को डिजिटल इको सिस्टम प्लेटफार्म से जोड़ने जैसे सुझाव दिए, जिससे रोजगार व अर्थव्यवस्था को मजबूती मिले।

इस अवसर पर पूर्व नगर पंचायत प्रत्याशी मनोज गुप्ता, व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय हमदर्द, संजय सिंह, मेराज, उमेश साहनी, किशोर, दिलशाद सहित सैकड़ों गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे और नगर के विकास को लेकर अपने विचार साझा किए।

छितौनी में आयोजित यह संगोष्ठी न केवल विकास की नई राहें दिखाती है, बल्कि स्थानीय लोगों में उम्मीद और सकारात्मक बदलाव की भावना भी जगाती है।

विशेष संवाददाता- आनंद कुमार गुप्ता 

Comments

Popular posts from this blog

बड़ी कार्रवाई: Maharajganj Express News की खबर का असर! ₹4000 रिश्वत ऑडियो केस में भ्रष्ट लेखपाल सस्पेंड, SDM सिद्धार्थ गुप्ता ने दिखाई जीरो टॉलरेंस

रिश्वत के रेट फिक्स! ‘कुर्राफाट’ और ' रंगभेदी नक्शा’ अब सरकारी नहीं, निजी सौदा बन गया?

फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के साथ सेक्रेड हार्ट स्कूल में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया