हर घर तिरंगा अभियान के तहत भव्य तिरंगा महोत्सव संपन्न


महराजगंज। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आज जनपद में बड़े उत्साह और देशभक्ति के माहौल के बीच भव्य तिरंगा महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को याद किया गया।
महोत्सव की खास बात यह रही कि भेड़िहारी और गिरहिया गांव की महिलाओं ने अपनी पारंपरिक कला कैंथा कढ़ाई का प्रदर्शन करते हुए हस्तनिर्मित तिरंगा थीम पर आधारित सुंदर फोटो फ्रेम तैयार किया और कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों को भेंट किया। यह अनोखा उपहार स्थानीय कला, हुनर और आत्मनिर्भरता का प्रतीक बनकर सबका ध्यान आकर्षित करता रहा।
आयोजन के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और आमजन ने एकजुट होकर राष्ट्रीय ध्वज को सम्मान देने और हर घर पर तिरंगा फहराने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Comments

Popular posts from this blog

बड़ी कार्रवाई: Maharajganj Express News की खबर का असर! ₹4000 रिश्वत ऑडियो केस में भ्रष्ट लेखपाल सस्पेंड, SDM सिद्धार्थ गुप्ता ने दिखाई जीरो टॉलरेंस

रिश्वत के रेट फिक्स! ‘कुर्राफाट’ और ' रंगभेदी नक्शा’ अब सरकारी नहीं, निजी सौदा बन गया?

फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के साथ सेक्रेड हार्ट स्कूल में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया