सेक्रेड हार्ट स्कूल में नन्हे-मुन्हें बच्चों ने सजाई राधा-कृष्ण की झांकी
निचलौल (महराजगंज)
सेक्रेड हार्ट स्कूल में बुधवार को जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नन्हे-मुन्ने बच्चों ने राधा-कृष्ण की मनोरम झांकी सजाकर सभी का मन मोह लिया। रंग-बिरंगे परिधानों और सजे-धजे स्वरूप में बच्चों ने भगवान कृष्ण और राधा के विभिन्न रूप प्रस्तुत किए। बच्चों के हाथों में बांसुरी और सिर पर मोरपंख की सजावट उनके स्वरूप को जीवंत कर रही थी।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने श्रीकृष्ण के बाल लीलाओं से जुड़े दृश्य प्रस्तुत किए, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया। विद्यालय परिसर में फूलों और झालरों से सजावट की गई थी। कार्यक्रम में सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहीं, जिनमें प्रजिला मनु, प्रतिभा, मुस्कान अग्रवाल, तृप्ति, जया, रेखा वर्मा आदि का विशेष योगदान रहा। उन्होंने बच्चों को मंच पर तैयार करने और प्रस्तुति को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।
विद्यालय के प्रिंसिपल ए. ब्रिटो ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन से बच्चों में भारतीय संस्कृति और परंपराओं के प्रति जागरूकता बढ़ती है। उन्होंने बच्चों की प्रस्तुति को उत्कृष्ट बताया और सभी को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के अंत में बच्चों को मिठाई वितरित की गई और सामूहिक फोटो से इस यादगार पल को संजोया गया।
कार्यक्रम के इस तरह के आयोजन के लिए विद्यालय के प्रबंधक जीएन त्रिपाठी व सह प्रबंधक आनंद त्रिपाठी ने पूरे विद्यालय परिवार के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया है ।
संवाददाता - आनंद कुमार गुप्ता
मो 9161511046
Comments
Post a Comment