नशा मुक्ति अभियान के तहत बच्चों को दिलाई शपथ, दिया जागरूकता का संदेश

निचलौल (महराजगंज) – नगर के सेक्रेड हार्ट स्कूल में नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कक्षा 9 से 12 तक के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक गोरख पटेल ने सभी छात्रों को नशीले पदार्थ, तंबाकू, सिगरेट व विभिन्न प्रकार के ड्रग्स से दूर रहने और दूसरों को भी इससे बचाने की शपथ दिलाई।
प्रधानाचार्य ए. ब्रिटो ने अपने संबोधन में कहा कि नशा आज युवाओं के बीच एक खतरनाक ट्रेंड बनता जा रहा है, जिसकी हानियां असीमित हैं। उन्होंने छात्रों से नशे के दुष्प्रभावों के बारे में समाज को जागरूक करने और स्वयं को इससे दूर रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यदि हमारे आस-पास कोई व्यक्ति धूम्रपान या नशा करता है तो हमें वहां से हट जाना चाहिए और उसे इसके नुकसान के बारे में बताना चाहिए।
कार्यक्रम में शिक्षक राहुल यादव, अशोक कुमार, अरुण शुक्ला, अमित मिश्रा, शशिन्द्र त्रिपाठी सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहीं। इस सफल आयोजन के लिए विद्यालय के संस्थापक प्रबंधक जी.एन. त्रिपाठी और सेक्रेटरी आनंद त्रिपाठी ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन वरिष्ठ शिक्षक प्रदीप पांडेय ने किया।


Comments

Popular posts from this blog

बड़ी कार्रवाई: Maharajganj Express News की खबर का असर! ₹4000 रिश्वत ऑडियो केस में भ्रष्ट लेखपाल सस्पेंड, SDM सिद्धार्थ गुप्ता ने दिखाई जीरो टॉलरेंस

रिश्वत के रेट फिक्स! ‘कुर्राफाट’ और ' रंगभेदी नक्शा’ अब सरकारी नहीं, निजी सौदा बन गया?

फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के साथ सेक्रेड हार्ट स्कूल में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया