मौलाना खालिद अली की संदिग्ध विदेश यात्रा और सोशल मीडिया गतिविधियों पर उठे सवाल

महराजगंज। जिले के निचलौल क्षेत्र के निवासी रविंद्र मिश्रा ने निचलौल थाने में एक शिकायत पत्र सौंपते हुए मौलाना खालिद अली की विदेश यात्राओं एवं सोशल मीडिया पर की जा रही संदिग्ध गतिविधियों की जांच की मांग की है।
शिकायत पत्र में कहा गया है कि मौलाना खालिद अली नेपाल, मिश्र और पाकिस्तान से जुड़े व्यक्तियों के संपर्क में देखे गए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों में उन्हें नेपाल के त्रिभुवन एयरपोर्ट पर अबुलकफा निजामी नामक व्यक्ति के साथ देखा गया है, जो नेपाल के भैरहवा का निवासी बताया गया है।
इसी तरह, फेसबुक आईडी Qamar Nizami (Al-Azhari) से उनकी तस्वीरें पोस्ट की गईं हैं, जिसमें खुद को काहिरा, मिश्र का निवासी बताया गया है। इस अकाउंट से पाकिस्तान समर्थित सामग्री और आपत्तिजनक पोस्ट भी साझा की जाती रही हैं, जो देश की आंतरिक सुरक्षा और एकता के लिए खतरा उत्पन्न कर सकती हैं।
शिकायती पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि मौलाना खालिद अली ने अपनी विदेश यात्रा के लिए शिक्षा विभाग या अन्य संबंधित अधिकारियों से अनुमति नहीं ली, जिससे उनकी गतिविधियों की पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

मामला लोगों की जानकारी में आने के बाद मौलाना खालिद ने अपने सभी सोशल मीडिया अकाउंट से पाकिस्तान और मिश्र समर्थित पोस्ट को डिलीट कर दिया जो उसके देश विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने की शक को पुष्टि करता है और इस पूरे मामले को संदिग्ध लग रहा है इस पर उच्च जांच कर कार्रवाई करने की जरूरत है

शिकायतकर्ता ने थाना प्रभारी निचलौल से मांग की है कि इस मामले में तत्काल एफआईआर दर्ज कर उनके पासपोर्ट, वीजा, सोशल मीडिया अकाउंट, बैंकिंग लेनदेन और संपत्ति की विस्तृत जांच की जाए। साथ ही, उनके वर्तमान निवास और पैतृक गांव की गतिविधियों पर भी नजर रखी जाए।

मामले की गंभीरता को देखते हुए इसे राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसियों को भी सूचित किए जाने की मांग की गई है। शिकायतकर्ता रविंद्र मिश्रा ने उम्मीद जताई है कि इस संवेदनशील प्रकरण में शीघ्र व निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

वही खबर लिखे जाने तक इस संबंध में जानकारी लेने के लिए मौलाना खालिद कॉल किया गया तो उनका कॉल रिसीव नहीं हुआ ।

संवाददाता- आनंद कुमार गुप्ता महाराजगंज



Comments

Popular posts from this blog

बड़ी कार्रवाई: Maharajganj Express News की खबर का असर! ₹4000 रिश्वत ऑडियो केस में भ्रष्ट लेखपाल सस्पेंड, SDM सिद्धार्थ गुप्ता ने दिखाई जीरो टॉलरेंस

रिश्वत के रेट फिक्स! ‘कुर्राफाट’ और ' रंगभेदी नक्शा’ अब सरकारी नहीं, निजी सौदा बन गया?

फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के साथ सेक्रेड हार्ट स्कूल में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया