दलित बस्ती में जलजमाव की समस्या, ग्रामीणों में जनप्रतिनिधियों प्रति आक्रोश किया विरोध प्रदर्शन

महराजगंज। जिले के घुघली ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा चौमुखा की दलित बस्ती इन दिनों भीषण जलजमाव की समस्या से जूझ रही है। बस्ती में लगभग 110 घरों में करीब 500 की आबादी निवास करती है। ग्रामीणों का कहना है कि जनप्रतिनिधियों और प्रशासन की उदासीनता के कारण यह समस्या विकराल रूप ले चुकी है।

"सबका साथ, सबका विकास" सिर्फ नारा!
ग्रामीणों का आरोप है कि दलितों का इस्तेमाल सिर्फ वोट बैंक के रूप में किया जाता है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार “सबका साथ, सबका विकास” का नारा देती है, लेकिन जमीनी हकीकत इसके विपरीत है। चौमुखा गांव इसका जीता-जागता उदाहरण है, जहां विकास कार्यों में भेदभाव किया जा रहा है।

जल निकासी का अभाव, संक्रमण का खतरा
बस्तीवासियों ने बताया कि जल निकासी के लिए न तो नालियां हैं और न ही कोई पुख्ता व्यवस्था। बरसात के दिनों में पानी कच्ची नालियों से निकलकर सीधे शापकीट में जाता है और ओवरफ्लो होकर वापस आंबेडकर पार्क व दलित बस्ती में भर जाता है। इसके चलते बूढ़ों और बच्चों को संक्रमण व बीमारियों का हमेशा खतरा बना रहता है।

जनप्रतिनिधियों पर ग्रामीणों का आरोप
ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम प्रधान, ब्लॉक प्रमुख और विधायक सभी भाजपा से जुड़े हुए हैं, बावजूद इसके उनकी समस्याओं को नजरअंदाज किया जा रहा है। कई बार ब्लॉक, तहसील और जिलाधिकारी को शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे दलित बस्ती में आक्रोश व्याप्त है।

विरोध प्रदर्शन से गूंजी आवाज
समस्या से परेशान होकर दलित बस्ती के सैकड़ों लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान मुन्ना भारती ,राजेंद्र प्रसाद,रामधनी,जोगी, दिलीप,सूरज कुमार,शुकालू 
विनय गौतम,रामदयाल मनीष कुमार गौतम,सिग्गम,राजेश,चंद्रभान हरिशंकर चौकीदार ,रामसमुझ बीरबहादुर ,सुरेंद्र प्रसाद ,बिपत 
पराश ,बृजमन,राजकुमार,कुशुम ,अनाड़ी ,कमली 
मंजू ,मालती ,शीला,संगीता सरिता ,आशा,देवंती सहित तमाम ग्रामीण मौजूद रहे और प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग की।

वीडियो ख़बर देखने के लिए नीचे लाइन पर क्लिक करें 👇👇

जिला प्रभारी 
आनंद कुमार गुप्ता 
महराजगंज 




Comments

Popular posts from this blog

बड़ी कार्रवाई: Maharajganj Express News की खबर का असर! ₹4000 रिश्वत ऑडियो केस में भ्रष्ट लेखपाल सस्पेंड, SDM सिद्धार्थ गुप्ता ने दिखाई जीरो टॉलरेंस

रिश्वत के रेट फिक्स! ‘कुर्राफाट’ और ' रंगभेदी नक्शा’ अब सरकारी नहीं, निजी सौदा बन गया?

फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के साथ सेक्रेड हार्ट स्कूल में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया