घुघली में धूमधाम से मनाया गया श्री गणिनाथ पूजनोत्सव,किया गया प्रतिभाओ का सम्मान

महराजगंज। जिले के घुघली कस्बे में रविवार को श्री गणिनाथ महाराज जी का पूजनोत्सव बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में स्वजातीय बंधु एकत्र हुए और भक्ति व सांस्कृतिक माहौल से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि बसंत गुप्ता राष्ट्रीय महामंत्री अखिल भारतीय मध्यदेसीय वैश्य सभा तथा विशिष्ट अतिथि नौतनवा ब्लाक प्रमुख राकेश मद्धेशिया, निचलौल अध्यक्ष शिवनाथ मद्धेशिया और परतावल अध्यक्ष सतीश मद्धेशिया मौजूद रहे। सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
समारोह को संबोधित करते हुए अतिथियों ने समाज की एकता और जागरूकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि आज के समय में शिक्षा ही सबसे बड़ा शस्त्र है, इसलिए समाज के हर बच्चे को पढ़ाई में आगे बढ़ाना जरूरी है। साथ ही उन्होंने राजनीतिक भागीदारी पर भी जोर देते हुए कहा कि अब मद्धेशिया समाज किसी से कम नहीं है। हमारी संख्या अधिक है और अगर हम संगठित रहेंगे तो किसी भी राजनीतिक दल को हमें समान सम्मान देना ही होगा।

अतिथियों ने यह भी कहा कि समाज को अपनी ताकत पहचाननी होगी और राजनीति से लेकर सामाजिक क्षेत्र तक सक्रिय भूमिका निभानी होगी। अगर हम एकजुट रहेंगे तो हर मुश्किल आसान हो जाएगी और समाज की पहचान और मजबूत होगी।

इस अवसर पर जिलेभर से आए समाज के लोगों ने श्री गणिनाथ महाराज जी के चरणों में श्रद्धा-सुमन अर्पित किए और समाज की तरक्की एवं एकता की कामना की।

वही कार्यक्रम की अध्यक्षता राजाराम मद्धेशिया (ग्राम प्रधान माटकोपा) जिलाअध्यक्ष अखिल भारतीय मध्यदेसीय वैश्य सभा महराजगंज वही मंच संचालन शैलेन्द्र गुप्त ने किया और कार्यक्रम को सफल बनाया।
इस दौरान घनश्याम मद्धेशिया, सरवन मद्धेशिया ,अनिल मद्धेशिया,राजेश्वर मद्धेशिया सतीश मद्धेशिया ,दिनेश मद्धेशिया ,दीनबंधु मद्धेशिया ,अच्छे लाल मद्धेशिया ,आनंद मद्धेशिया ,संदीप मद्धेशिया, पप्पू मद्धेशिया सहित हजारों स्वजातिय बंधु मौजूद रहे।

संवाददाता आनंद  कुमार गुप्त
की रिपोर्ट 

Comments

Popular posts from this blog

बड़ी कार्रवाई: Maharajganj Express News की खबर का असर! ₹4000 रिश्वत ऑडियो केस में भ्रष्ट लेखपाल सस्पेंड, SDM सिद्धार्थ गुप्ता ने दिखाई जीरो टॉलरेंस

रिश्वत के रेट फिक्स! ‘कुर्राफाट’ और ' रंगभेदी नक्शा’ अब सरकारी नहीं, निजी सौदा बन गया?

फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के साथ सेक्रेड हार्ट स्कूल में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया