महराजगंज में व्यापार मंडल का हस्ताक्षर अभियान शुरू

स्वदेशी अपनाइए-विदेशी भगाइए, ऑनलाइन बहिष्कार से लेकर एक राष्ट्र-एक चुनाव तक कई मांगों पर चलेगा अभियान

महराजगंज। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जिले में रविवार से भव्य हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की गई। यह अभियान स्वदेशी अपनाइए-विदेशी भगाइए, ऑनलाइन का बहिष्कार, राष्ट्रीय व्यापारी दिवस की घोषणा, एक राष्ट्र-एक चुनाव, अंग्रेजों के समय के कानूनों का समापन, पंजीकृत व्यापारियों से एमएलसी चुनाव, शस्त्र लाइसेंस व्यवस्था को सरल बनाने, मेड इन इंडिया और वोकल फॉर लोकल जैसी महत्वपूर्ण मांगों पर केंद्रित है।

अभियान का शुभारंभ जिला उद्योग चौराहा स्थित गोकुल स्वीट्स हाउस एंड रेस्टोरेंट से किया गया। व्यापारी नेताओं ने बताया कि यह अभियान जिले के सभी बाजारों और इकाइयों में चलाया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक व्यापारी और आमजन इसमें जुड़कर हस्ताक्षर कर सकें।

प्रमुख मांगें
स्वदेशी अपनाओ – विदेशी भगाओ
ऑनलाइन व्यापार का बहिष्कार
राष्ट्रीय व्यापारी दिवस की घोषणा
एक राष्ट्र – एक चुनाव लागू हो
अंग्रेजी हुकूमत के पुराने कानून समाप्त हों
पंजीकृत व्यापारियों से एमएलसी चुनाव
शस्त्र लाइसेंस की प्रक्रिया सरल हो
मेड इन इंडिया और वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा

इस अवसर पर जिला प्रभारी अजय राज कसौधन, जिलाध्यक्ष अनिल कुमार, वरिष्ठ जिला महामंत्री संजय पांडेय, जिला महामंत्री रघुनाथ गुप्त, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष गुड्डू तिवारी, जिला मंत्री अभय श्रीवास्तव, नगर अध्यक्ष हरिद्वार गुप्त, कार्यकारिणी सदस्य एवं समाजसेवी राहुल जायसवाल, मुकेश गुप्ता, मोहर्रम अली सहित बड़ी संख्या में व्यापारी साथी मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

बड़ी कार्रवाई: Maharajganj Express News की खबर का असर! ₹4000 रिश्वत ऑडियो केस में भ्रष्ट लेखपाल सस्पेंड, SDM सिद्धार्थ गुप्ता ने दिखाई जीरो टॉलरेंस

रिश्वत के रेट फिक्स! ‘कुर्राफाट’ और ' रंगभेदी नक्शा’ अब सरकारी नहीं, निजी सौदा बन गया?

फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के साथ सेक्रेड हार्ट स्कूल में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया