सिसवा विधानसभा के लिए गर्व का क्षण, विधानसभा सेंट्रल हाल में स्व. यादवेंद्र सिंह की पेंटिंग का अनावरण

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने किया अनावरण, पूर्व मंत्री व विधायक शिवेंद्र सिंह सपरिवार रहे मौजूद

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के सेंट्रल हाल में गुरुवार को सिसवा विधानसभा के पूर्व विधायक, प्रदेश सरकार में मंत्री और विधानसभा के उपाध्यक्ष रहे स्व. यादवेंद्र सिंह जी की स्मृति में उनकी पेंटिंग का अनावरण किया गया।

अनावरण का कार्य विधानसभा अध्यक्ष माननीय सतीश महाना जी के करकमलों से संपन्न हुआ। इस अवसर पर स्व. यादवेंद्र सिंह जी के सुपुत्र, भाजपा सरकार में मंत्री रहे एवं पूर्व विधायक माननीय शिवेंद्र सिंह जी सपरिवार उपस्थित रहे।

सिसवा विधानसभा के लिए यह क्षण गर्व का विषय है कि क्षेत्र के पूर्व जनप्रतिनिधि, जिन्होंने राष्ट्रीय और प्रादेशिक राजनीति में अहम योगदान दिया, उनकी स्मृति को उत्तर प्रदेश विधानसभा ने सहेजा है।

Comments

Popular posts from this blog

बड़ी कार्रवाई: Maharajganj Express News की खबर का असर! ₹4000 रिश्वत ऑडियो केस में भ्रष्ट लेखपाल सस्पेंड, SDM सिद्धार्थ गुप्ता ने दिखाई जीरो टॉलरेंस

रिश्वत के रेट फिक्स! ‘कुर्राफाट’ और ' रंगभेदी नक्शा’ अब सरकारी नहीं, निजी सौदा बन गया?

फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के साथ सेक्रेड हार्ट स्कूल में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया